LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

janta darbar - दिल्ली सीएम के जनसुनवाई के बाद अब एक और मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मचा बवाल, अधिकारियों में मचा हड़कंप

janta darbar - दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद एक और मुख्यमंत्री के जनता दरबार में हंगामा हुुआ है।

janta darbar - दिल्ली सीएम के जनसुनवाई के बाद अब एक और मुख्य
योगी दरबार में जहर खाकर पहुंचा पूर्व फौजी- फोटो : NEWS4NATION

Lucknow  - दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान  सीएम  रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद मचा बवाल खत्म भी नहीं  हुआ था कि अब यूपी सीएम योगी के जनता दरबार में हंगामा  हो गया। यहां एक रिटायर्ड फौजी 65 वर्षीय सतबीर गुर्जर जहर खाकर   पहुंच गया। वहां  पहुंचते ही उसने कहा कि वह जहर खाकर आया है। यह सुनते ही अफरातफरी मच गई।

विधायक के परेशान था फौजी

पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। पुलिस को उसने बताया कि वह गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर से परेशान है। उनकी शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचा था।

सीएम के पास विधायक की शिकायत लेकर पहुंचा


पुलिस पूछताछ में सतबीर ने बताया कि वह गाजियाबाद के लोनी के सिरौली निवासी है। वह गाजियाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचा था।

NSIT
Nsmch

करगिल युद्ध   में लिया था  हिस्सा

उसके पास से एक शिकायती पत्र भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह करगिल योद्धा और सेवानिवृत्त फौजी है। मुख्यमंत्री योगी उसके इष्ट देव (भगवान रूप) हैं। वह बताना चाहता है कि लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उसने मुख्यमंत्री योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विधायक के षडयंत्र का किया था खुलासा

उसने बताया कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अप्रैल माह में एक षड्यंत्रकारी कलश यात्रा निकाली थी। इसका उद्देश्य भाजपा सरकार को गिराना था। उस षड्यंत्र की जानकारी उसे हो गई थी, तो उसने इसकी साजिश का इंटरनेट मीडिया (फेसबुक, एक्स समेत अन्य प्लेटफार्म) पर राजफाश किया था।

विधानसभा में नंदू टैक्स

करगिल  योद्धा ने बताया  कि  इसके बाद से नंद किशोर गुर्जर उस पर एक ऐसा अत्याचार कर रहा है, जैसे अतीक अहमद और मुख्तार अहमद अपने विरोधियों के खिलाफ करते हैं। यही नहीं, लोनी विधानसभा क्षेत्र में 'नंदू टैक्स' के रूप में करोड़ों रुपये प्रतिदिन कमाए जा रहे हैं।

अधिवक्ताओं   को जाता  है हिस्सा

इस पैसे का कुछ भाग शीर्ष पर बैठे इसके अधिवक्ताओं को भी जाता है। ऐसे में उसकी मांग है कि उसकी रक्षा की जाए। वह बहुत बड़े खतरे में है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विकास जायसवाल ने बताया कि सतबीर गुर्जर से बातचीत के बाद संबंधित थाने की पुलिस को बुलाया गया है। जो आरोप उसने लगाए हैं, उन्हें संबंधित जिले के एसपी को अवगत कराया गया है।

साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किसी के कहने पर तो उसने ऐसा नहीं किया है। अगर ऐसा है तो दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।