LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Road Accident: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर 4 लोगों की मौत, गाड़ी खराब होने पर रोड किनारे सो रहे थे

Road Accident: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार भोर के समय एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव के पास कानपुर–वाराणसी हाइवे पर खड़े बोलेरो वाहन में पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के आगे सड़क किनारे सो रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गाड़ी खराब होने पर सड़क किनारे रुकी थी बोलेरो

हादसे के समय बोलेरो वाहन खराब हो गया था। इसी वजह से उसे हाईवे के किनारे खड़ा किया गया था। बोलेरो के आगे चादर बिछाकर चार लोग सड़क किनारे सो गए थे, जबकि कुछ लोग गाड़ी के अंदर आराम कर रहे थे। सुबह भोर के समय अचानक पीछे से तेज़ी से आ रहे ट्रक ने पहले बोलेरो को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया।

चार लोगों की मौत, तीन घायल

इस हादसे में तीन पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिलहाल पुलिस द्वारा की जा रही है। बोलेरो में सो रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सोरांव सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाके में मचा हड़कंप

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है, जो मौके से फरार हो गया।

NSIT
Nsmch

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहन तेज़ रफ्तार से दौड़ते हैं और सड़क किनारे कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है, जिसकी वजह से अक्सर ऐसे हादसे होते हैं।