LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

45 वर्षीय दादी पति, बेटों और पोतों को छोड़कर 35 साल के प्रेमी संग फरार

एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की दादी (45 वर्ष) पर इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह अपने पति, दो बेटों, बहू और नाती-पोतों को छोड़कर 35 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गईं।

45 वर्षीय दादी पति, बेटों और पोतों को छोड़कर 35 साल के प्रेम
45 वर्षीय दादी पति, बेटों और पोतों को छोड़कर 35 साल के प्रेमी संग फरार- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की दादी (45 वर्ष) पर इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह अपने पति, दो बेटों, बहू और नाती-पोतों को छोड़कर 35 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गईं।

ईंट भट्टे पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

यह घटना मऊरानीपुर क्षेत्र के स्यावरी गांव की है। पीड़ित पति, कामता प्रसाद, ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले उनकी पत्नी मध्य प्रदेश के भिंड में ईंट भट्टों पर काम करने गई थीं। वहीं उनकी मुलाकात हमीरपुर जिले के रहने वाले अमर सिंह प्रजापति से हुई।

Diarch GO

कामकाज के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही प्रेम प्रसंग में बदल गई। जब कामता प्रसाद को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह अपनी पत्नी को वापस घर ले आए।

घर से गहने और नकदी लेकर भागीं

घर लौटने के बाद भी महिला नहीं मानीं और चोरी-छिपे मोबाइल पर प्रेमी से बात करती रहीं। बताया जाता है कि प्यार में अंधी हो चुकी दादी ने अपने परिवार की भी परवाह नहीं की।

NSIT
Nsmch

हाल ही में, जब कामता प्रसाद अपने बेटे के इलाज के लिए झांसी गए थे, तो महिला ने इसी मौके का फायदा उठाया। वह घर में रखे गहने और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गईं।

पीड़ित पति कामता प्रसाद ने इस संबंध में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फरार महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।