LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP NEWS: यूपी में त्योहारों पर चलेगी 52 स्पेशल ट्रेनें, बिहार, कोलकाता, मुंबई के लिए चलेंगी ट्रेनें

UP NEWS: यूपी में त्योहारों पर चलेगी 52 स्पेशल ट्रेनें, बिहा

लखनऊ: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर यूपी से बाहर जाने और बाहर से आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार और रेलवे प्रशासन ने यात्रा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।


रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इस बार करीब 52 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में इन ट्रेनों को मंजूरी मिल जाएगी। शुरुआत में 60 स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्लान था, लेकिन कोचों की कमी के कारण संख्या घटाकर 52 कर दी गई।

Diarch GO


किन रूटों पर चलेगी ट्रेनें

इन ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से बिहार, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली रूट पर किया जाएगा। इन रूटों पर त्योहारों के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। खासकर छठ के मौके पर बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है।


एडवांस बुकिंग से भरी ट्रेनें

त्योहार के सीजन में पहले से ही कई ट्रेनों में एडवांस बुकिंग पूरी हो चुकी है। कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को बड़ी राहत देंगी।

NSIT
Nsmch


सर्कुलर ट्रेनें भी चलेंगी

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ छोटी दूरी के लिए भी सर्कुलर ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें लखनऊ से बाराबंकी के रास्ते अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी होते हुए फिर लखनऊ लौटेंगी।


बसों की संख्या में भी इजाफा

रेलवे के साथ-साथ रोडवेज विभाग को भी अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों पर बसों और ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।