LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का 51वा शहादत दिवस, कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा अंबेडकर सभागार

UP NEWS: बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का 51वा शहादत दिवस

लखनऊ: बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का 51 वा शहादत दिवस जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में अंबेडकर सभागार निकट राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय पावर हाउस चौराहा आशियाना लखनऊ में मनाया गया जिसमें देश के जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। 


कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगदेव प्रसाद जी को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि देते हए किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी सांसद जौनपुर संस्थापक जन अधिकार पार्टी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिवकन्या कुशवाहा ने किया कार्यक्रम का संचालन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप कुशवाहा ने किया मुख्य अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा सांसद जौनपुर संस्थापक जन अधिकार पार्टी ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद जी ने शोषित गरीब दलित पिछड़े अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग को उसका अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया जगदेव प्रसाद जी का जीवन हमें सिखाता है कि संघर्ष कितना भी कठिन क्यों ना हो अन्याय व शोषण के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

Diarch GO


यदि हम सचमुच उनके सपनों का भारत बनाना चाहते हैं तो हमें सामाजिक न्याय समान अवसर और भाईचारे की दिशा में निरंतर काम करना होगा मुख्य अतिथि जी ने बाबू जगदेव प्रसाद जी के शहादत दिवस पर हमें संकल्प लेने का आग्रह किया कि हम जगदेव प्रसाद जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करेंगे एवं न्याय पूर्ण समानता आधारिक समाज बनाने के लिए संघर्ष रत रहेंगे।


शहादत दिवस कार्यक्रम को डॉक्टर संतोष लोधी प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, इरफान इरशाद राष्ट्रीय महासचिव, ज्ञान प्रकाश मौर्य राष्ट्रीय महासचिव, पटेल विजय नारायण वर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, लाखन सिंह राज पासी राष्ट्रीय महासचिव, पंकज विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्र सेन पाल ने अतिथियों एवं देश से आए कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया...

NSIT
Nsmch