LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Crime News: बागपत में एक घर में मिलीं 4 लाशें...दहल उठा पूरा गांव, मां ने 3 बेटियों का गला घोंटा, जानिए मां ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

Crime News: बागपत में एक घर में मिलीं 4 लाशें...दहल उठा पूरा

बागपत: टिकरी कस्बे में तीन मासूम बेटियों की हत्या की वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित तेजकुमारी मूलरूप से नेपाल की रहने वाली थी। उसने अपने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी टिकरी कस्बे के विकास से की थी। सात साल तक दोनों का रिश्ता ठीक रहा, लेकिन मंगलवार रात की घटना ने इस रिश्ते की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए।

पंजाब में हुई थी मुलाकात

तेजकुमारी और विकास की मुलाकात सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में हुई थी। विकास तलाकशुदा था और तेजकुमारी ने भी अपने पहले पति से रिश्ता तोड़ लिया था। उस वक्त तेजकुमारी अपनी छोटी बेटी गुंजन के साथ लुधियाना में नौकरी कर रही थी। वहीं विकास ट्रैवल्स की गाड़ी लेकर आया था। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। शादी के बाद दोनों टिकरी कस्बे में आकर रहने लगे।

दो और बेटियों को जन्म दिया

शादी के बाद तेजकुमारी और विकास खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। इस दौरान तेजकुमारी ने दो और बेटियों—किट्टो और नीरा—को जन्म दिया। तीनों बेटियों के साथ परिवार सामान्य जीवन जी रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्होंने घर भी बनवाया था।

क्यों बाहर सो रहा था विकास?

घटना से पहले परिवार में मतभेद की आहट भी दिखने लगी थी। बताया जा रहा है कि विकास कुछ समय से घर के आंगन में ही सो रहा था। खराब मौसम के बावजूद उसका बाहर ही सोना, पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव की ओर इशारा करता है। हालांकि विकास ने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं बताया।

NSIT
Nsmch

अंदर से लगा ताला बना रहस्य

घटना की सबसे बड़ी गुत्थी घर के अंदर से लगा ताला है। आमतौर पर ऐसी घटनाओं में अंदर से कुंडी बंद मिलती है, लेकिन ताला लगाकर वारदात होना पुलिस के लिए भी हैरानी का विषय है। फिलहाल पुलिस को तेजकुमारी के पति विकास पर भी संदेह है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से मिले सबूतों के आधार पर ही असली वजह सामने आ पाएगी। अभी तक हत्या के कारण साफ नहीं हो सके हैं।