LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP IPS Transfer: यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

UP IPS Transfer: यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सोमवार देर रात सरकार ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।


डीजी राजीव सभरवाल को अतिरिक्त जिम्मेदारी

डीजी स्तर के अधिकारी राजीव सभरवाल को प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के साथ-साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Diarch GO


यातायात और भ्रष्टाचार निवारण संगठन में बदलाव

आईपीएस ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। के. सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं, मोदक राजेश डी. राव को पुलिस महानिरीक्षक, जीआरपी मुख्यालय नियुक्त किया गया है।


महिला और बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ

सुभाष चंद्र दुबे को आईजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ की कमान दी गई है।

पीएसी और अन्य मुख्यालयों में नई तैनाती

अनीस अहमद अंसारी को डीआईजी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ

देव रंजन वर्मा को डीआईजी स्थापना मुख्यालय, डीजीपी यूपी

अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक, यूपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ

मीनाक्षी कात्यायन को सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी

सर्वानंद सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक, एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ

पंकज कुमार पांडे को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ

डॉ. महेंद्र पाल सिंह को सेनानायक, 5वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर

शुभम पटेल को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ

मनोज कुमार अवस्थी को सेनानायक, 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर

चंद्रकांत मीणा को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर नगर


साइबर क्राइम और क्षेत्रीय अभिसूचना

रोहन झा को अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम यूपी लखनऊ

निहारिका शर्मा को सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर

संजीव कुमार बाजपेयी को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा

अनिल कुमार प्रथम को प्रधानाचार्य, पीटीएस गोरखपुर

बृजेश कुमार गौतम को एसपी अपराध, डीजीपी मुख्यालय

ओम प्रकाश सिंह प्रथम को एसपी लॉजिस्टिक्स, डीजीपी मुख्यालय

ओम प्रकाश सिंह द्वितीय को एसपी कानून व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय

अजीजुल हक को एसपी, पुलिस मुख्यालय

विनय कुमार सिंह को एसपी स्पॉट टीम, एटीएस लखनऊ

अशोक कुमार को एसपी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ

संजय राय को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या

आनंद कुमार द्वितीय को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली

संजय कुमार द्वितीय को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर