LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP Crime News: फेसबुकिया लव के चक्कर में गई 25 वर्षीय दिपक की जान, परिवार वालों ने कहा रीतू ने जहर खिला दिया!

UP Crime News: फेसबुकिया लव के चक्कर में गई 25 वर्षीय दिपक क

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। उघैती थाना क्षेत्र के सोनिया खेड़ा गांव के 25 वर्षीय दीपक की मौत हो गई है। आरोप है कि उसकी प्रेमिका रीतू गुप्ता ने उसे जहर दे दिया। जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को दीपक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। नाश्ते के दौरान रीतू ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद दीपक की तबीयत अचानक बिगड़ गई।


रास्ते में तोड़ा दम

रीतू ने एंबुलेंस बुलाकर दीपक को दातागंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले एंबुलेंस से मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दीपक ने दम तोड़ दिया। दीपक के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है।

Diarch GO


फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

दीपक ने इंटर तक पढ़ाई की थी और इसके बाद परिवार की खेतीबाड़ी में हाथ बंटाने लगा। उसे मोबाइल और सोशल मीडिया का शौक था। करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती रीतू गुप्ता से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर बाहर रेस्टोरेंट और होटलों में भी मिलने लगे।


शादीशुदा थी प्रेमिका

रीतू गुप्ता शादीशुदा थी, लेकिन पति से अनबन के चलते अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसने दीपक को फोन कर अपने घर बुलाया और नाश्ते में जहरीला पदार्थ मिला दिया। दीपक ने तबीयत बिगड़ने पर अपने घर फोन किया, जिसके बाद परिवारवाले उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

NSIT
Nsmch


वायरल हुए फोटो और वीडियो

दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रीतू गुप्ता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। साथ ही दीपक और रीतू के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी पुलिस को सौंपे गए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।