LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Husband suicide - यूपी में एक और पति ने की आत्महत्या, पत्नी के इंस्टाग्राम स्टेट्स में देखा कुछ ऐसा कि परेशान होकर कर ली खुदकुशी

Husband suicide - मायके में मौजूद पत्नी के इंस्टाग्राम स्टेट्स देखकर पति इतना परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Husband suicide - यूपी में एक और पति ने की आत्महत्या, पत्नी

Bareilly -  यूपी में पत्नी से परेशान पतियों के आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां एक और पति ने अपनी जान दे दी है। इस बार मामला झूमके वाले शहर बरेली से जुड़ा है। जहां पत्नी के इंस्टाग्राम स्टेट्स पर पति ने कुछ ऐसा देख लिया और परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

मामला मुंशीनगर का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंशीनगर के आकांक्षा इंक्लेव में रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि, उसके भाई राज आर्य की शादी बीते साल 21 अप्रैल को शाहजहांपुर की युवती से हुई थी। किसी बात को लेकर कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद हो गया था और करीब 10 दिन पहले राज की पत्नी को उसके माता-पिता अपने साथ लिवाकर चले गए थे। पत्नी तभी से मायके में ही रह रही है। राज आर्य के खिलाफ पत्नी ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले की अभी जांच चल रही थी। 

क्या था पत्नी के इंस्टाग्राम स्टेट्स में 

वहीं पत्नी के इंस्टाग्राम स्टेट्स का राज भी खुल गया है, जिसकी वजह से राज आर्य ने अपनी जान दी। राज आर्य के भाई ने बताया कि राज की पत्नी ने मंगलवार को महिला थाने में शिकायत के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी। इसमें वह साइड से खड़ी है। वहीं सलाखों के पीछे राज खड़ा दिख रहा है। पोस्ट पर राज की पत्नी ने लिखा कि- मैंने अपने पति पर केस कर दिया, 10.30 बजे तक वह जेल में होगा। नीचे लिखा है महिला थाना बरेली।

NSIT
Nsmch

सुरेश ने बताया कि पत्नी की हरकतों की वजह से उसका भाई अवसाद में आ गया और आत्महत्या कर ली। सुरेश ने थाना इज्जतनगर में राज की पत्नी, ससुर, सास, दो साले, साली और साढ़ू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सुसाइड की सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ थर्ड अजय कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।