LATEST NEWS

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

  • Bihar News : नवरात्रि को लेकर सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी सागर झा, कई इलाकों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
  • Bihar News : नवरात्रि को लेकर सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी सागर झा, कई इलाकों का लिया जायजा,

  • Bihar News : भतीजे ने ही रची चाची से आभूषण लूटने की साजिश, रोहतास पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को हिरासत में लिया
  • Bihar News : भतीजे ने ही रची चाची से आभूषण लूटने की साजिश, रोहतास पुलिस ने किया खुलासा,

  • Ayush Kumar Marhaura Death
  • Chhapra News: मढ़ौरा में चार महीने की जंग हार गया 14 वर्षीय आयुष, बैट से हमले के बाद

  • MLC चुनाव में 'धनबल' का बड़ा खेल : तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम यादव ने वीडियो वायरल कर जनसुराज समेत कई प्रत्याशियों पर लगाए गंभीर आरोप
  • MLC चुनाव में 'धनबल' का बड़ा खेल : तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम यादव ने

UP Marriage News: सुहागरात पर दुल्हन के नखरे देख कर सहम गया दुल्ह! फिर हुआ कुछ ऐसा की परिवार वालों की आ गई शामत

बरेली में एक दुल्हन ने शादी के बाद सुहागरात पर दूल्हे को धमकी दी। तीन महीने तक संबंध नहीं बनाए और अब केस दर्ज हुआ। जानें पूरा मामला।"

UP Marriage News: सुहागरात पर दुल्हन के नखरे देख कर सहम गया
UP Marriage News- फोटो : freepik

UP Marriage News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर ही अपने पति को धमकाकर दूर कर दिया। इस घटना के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हे को अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराना पड़ा।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक युवक का इसी साल जनवरी में निकाह हुआ था।शादी सामान्य रीति-रिवाजों के साथ पूरी हुई और दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था।लेकिन सुहागरात के समय जब दूल्हा अपने कमरे में दाखिल हुआ तो दुल्हन ने साफ कह दिया कि उसे छूना भी मत।इतना ही नहीं, उसने धमकी दी कि अगर दूल्हे ने उसे छूने की कोशिश की, तो वह जहर खा लेगी।घरवालों को भी इस बारे में बताने से मना कर दिया।

तीन महीने तक दुल्हन ने नहीं निभाए रिश्ते

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने तीन महीने तक उसे अपने पास नहीं आने दिया।जब भी वह करीब जाने की कोशिश करता, तो पत्नी यह कहकर धमकी देती कि वह किसी और से प्यार करती है और परिवार के दबाव में शादी की है।दुल्हन ने दूल्हे से साफ कहा कि उसे छोड़ दे और इसकी जिम्मेदारी भी खुद उठाए।जब घरवालों ने समझाने की कोशिश की, तो पत्नी ने ससुर पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने की धमकी दी।युवक की मां दिल की मरीज हैं, इसलिए वह तनाव में आ गया और आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

दूल्हे ने दर्ज कराया केस 

इस मामले में दूल्हे ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इस पूरे प्रकरण में धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह शादी महज एक साजिश थी या फिर इसमें कोई और कारण था।

NSIT
Nsmch