LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Couple Controversy: पत्नी की हर इच्छा इंजीनियर पति ने की पूरी, फिर भी दर्ज करा दिया एफआईआर, पीड़ित पति का दर्द सुन हैरान रह जायेंगे

Couple Controversy: यूपी के बरेली से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है।

The engineer husband
The engineer husband - फोटो : social media

Couple Controversy: यूपी के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सॉफ्टवेयर  इंजीनियर विवेक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को लग्जरी जिंदगी दी, हर ख्वाहिश पूरी की, विदेश यात्रा कराई और ससुराल वालों की हरसंभव मदद की। लेकिन अब उनकी पत्नी ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया है। विवेक ने बताया कि इस झूठे मुकदमे ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए दस्तावेज और सबूत पेश करने की बात कही है।

2019 में की थी लव मैरिज

विवेक, जो इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहते हैं, ने 2019 में शालिनी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को बेहतर जिंदगी देने की पूरी कोशिश की। विवेक ने कहा कि उन्होंने शालिनी के साथ थाईलैंड, दुबई, उदयपुर, जयपुर और केरल जैसी जगहों की यात्रा की और आर्थिक रूप से उसकी और उसके परिवार की मदद की।

झूठे दहेज उत्पीड़न का आरोप

विवेक ने बताया कि उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने उन पर झूठा दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि यह सब उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने के लिए किया गया है। विवेक ने दावा किया कि उन्होंने कभी दहेज नहीं मांगा।

नौकरी और भविष्य पर संकट

विवेक का कहना है कि उनकी पत्नी के परिवार वाले उनसे लगातार पैसे मांगते थे और पैसे लौटाने की बात पर उन्हें धमकी दी। विवेक ने कहा, “जब मैंने पैसे मांगे, तो उन्होंने कहा कि हम दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा देंगे।” अब विवेक की नौकरी और भविष्य खतरे में है। उनके माता-पिता बीमार हैं, और इस स्थिति ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है।

NSIT
Nsmch

बेगुनाही के सबूत

विवेक ने बताया कि उनके पास अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए बैंक स्टेटमेंट, लेन-देन के दस्तावेज और अन्य प्रमाण हैं। उन्होंने अमेरिका की यात्रा रद्द कर दी है ताकि इस मामले को सुलझा सकें।

पत्नी का आरोप

वहीं, विवेक की पत्नी ने विवेक, उनके माता-पिता और दो जेठों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी में उसके माता-पिता ने 35 लाख रुपए खर्च किए, 7 लाख की FD, 5 लाख नकद और गहने-सामान दिया। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि विवेक का एक तांत्रिक से संबंध है और वह कहता है कि वह उसे बेटा नहीं दे सकती, तो वह मायके से 20 लाख रुपए लाए। महिला ने यह भी कहा कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों ने ताने देने शुरू कर दिए और यातनाएं बढ़ा दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के दूध तक के पैसे देने से इनकार कर दिया जाता था। यह मामला अब पुलिस और कानूनी कार्रवाई के अधीन है। दोनों पक्षों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, और जांच जारी है।