LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

समाजवादी पार्टी के नेताओं को होटल से धक्के मारकर बाहर निकाला, वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

समाजवादी पार्टी के नेताओं को होटल से धक्के मारकर बाहर निकाला

Bareily - शादी में बिन बुलाए शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं को तब बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा, जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्के मारकर बाहर कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, बरेली के बहेड़ी से सपा विधायक अताउर रहमान की बेटी की गुरुवार को शादी हुई। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने धक्के मारकर मैरिज हॉल से बाहर निकाल दिया।

भाजपा पर बरसे अखिलेश

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले भूमाफिया हैं। इतना महंगा सोना और जमीन वही ले रहे हैं। और तो और, ये भाजपा के लोग तो भगवान से भी ऊपर हैं। देखिए न, इकाना स्टेडियम भगवान का नाम है। उसका नाम बदल दिया गया।

अब रामपुर का चुनाव हम देखें, तो हमने क्या देखा? लाखों लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया था। पुलिस लगा दी गई थी, जिससे लोग घर से न निकल सकें। सपा न्यू इंडिया विजन को लेकर आगे चल रही है। सपा भविष्य के बरेली के लिए अपना मैनिफेस्टो बनाएगी।

NSIT
Nsmch

अखिलेश यादव ने कहा- मुझे खुशी है कि शादी में आने का मौका मिला। शादी के बहाने बहुत सारे लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है। समाजवादी लोग ऐसे समारोह में जाते हैं। मैं जिन-जिन घरों में जा रहा, उन सभी को धन्यवाद।