LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

UP News : बरेली में AI का खौफनाक इस्तेमाल, बारहवीं की 8 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर हुई वायरल, सहपाठी छात्र पर FIR दर्ज

UP News : 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने अपनी ही क्लास की 8 सहपाठी छात्राओं की इंस्टाग्राम से तस्वीरें चुराकर उन्हें अश्लील रूप में वायरल कर दिया.....पढ़िए आगे

UP News : बरेली में AI का खौफनाक इस्तेमाल, बारहवीं की 8 छात्
छात्राओं की अश्लील तस्वीर - फोटो : SOCIAL MEDIA

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित इज्जत नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से एआई (AI) के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने अपनी ही क्लास की 8 सहपाठी छात्राओं की इंस्टाग्राम से तस्वीरें चुराकर उन्हें अश्लील रूप में एडिट कर दिया। आरोपी ने इन एडिटेड आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए कई फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स का सहारा लिया, जिससे कॉलेज परिसर और छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया।

यह घटना 29 जून की बताई जा रही है, जहां पीड़ित 14 से 17 वर्ष की आयुवर्ग की बालिकाएं बदनामी और सामाजिक डर के कारण कई दिनों तक चुप रहीं। हालांकि, पीड़ितों में शामिल एक पुलिसकर्मी की बेटी ने हिम्मत दिखाई और पूरे वाकये की जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद छात्रा के भाई ने तकनीकी सूझबूझ दिखाते हुए फर्जी प्रोफाइल की पड़ताल की, जिसमें तीन फर्जी अकाउंट एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े पाए गए, जो सीधे तौर पर उनकी ही क्लास के छात्र का निकला।

Diarch GO

पोल खुलने और फोन पर बात होने पर आरोपी छात्र ने चालाकी दिखाते हुए खुद का अकाउंट हैक होने का दावा किया और हड़बड़ी में तीनों फर्जी अकाउंट डिलीट कर दिए। इसके कुछ समय बाद आरोपी ने एक और नया फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को बचाने की नीयत से दो छात्राओं को "Sorry" लिखकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। हालांकि, छात्राओं ने समझदारी दिखाते हुए रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बजाय स्क्रीनशॉट लेकर आरोपी के खिलाफ पक्के सबूत जुटा लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मी की पत्नी और पीड़िता की मां ने साइबर क्राइम थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके कई फर्जी प्रोफाइल चला रहा था और उन्हीं के जरिए आपत्तिजनक सामग्री फैला रहा था। फिलहाल, पुलिस और साइबर सेल की टीम तकनीकी साक्ष्यों को जुटाकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch