LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

UP Crime : पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, गिर गया गर्भ में पल रहा बच्चा, जानिए क्या है मामला

UP Crime : पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला उसके ससुराल वालों ने भरपुर पिटाई कर दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहा चार माह का बच्चा नष्ट हो गया।...पढिए आगे

UP Crime : पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, गिर गया गर्भ
पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N Desk: दहेज के लिए दस लाख रुपये नहीं देने पर विवाहिता को मारपीट कर घऱ से निकाल दिया गया। मारपीट के दौरान उसके गर्भ में पल रहा चार माह का बच्चा गर्भ से नष्ट हो गया।

ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

अमरिया थाना पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर आरोपित पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति करता था मारपीट

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उससे दहेज में दस लाख रुपये की मांग करते थे। इससे तंग आकर वह अपने पति के साथ नौगांवा में किराए पर रहने लगी। उसका पति भी आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 15 फरवरी को ससुराल वालों ने फोन करके उसे घर बुलाया और फिर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई करने लगे। 

गर्भ से गिरा बच्चा

इस बीच मुहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया, जिससे उसके परिवार वाले भाग गए और पति को पुलिस अपने साथ ले गई। इस मारपीट की वजह से उस महिला का चार महीने का गर्भ गिर गया।ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह महिला ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी,जिस पर मायके पक्ष के लोगों ने वहां जाकर उसको वापस बुला लिया। महिला की हालत गंभीर है और बरेली में उसका ईलाज चल रहा है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट