LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

UP NEWS - हाथों की मेंहदी छूटने से पहले दुल्हन की मांग का उजड़ा सिंदूर, शादी के 24 घंटे के भीतर ऐसे हो गई दूल्हे की दर्दनाक मौत

UP NEWS - शादी को 24 घंटे का समय भी नहीं गुजरा था कि नई नवेली दुल्हन की मांग का सिंदूर उजड़ गया। जहां शादी के बाद घर में आए मेहमानों के लिए मिठाई का इंतजाम किया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ दूल्हे की मौत से मातम पसर गया।

UP NEWS - हाथों की मेंहदी छूटने से पहले दुल्हन की मांग का उज

BAREILLY - शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन की मांग का सिंदूर 24 घंटे में उजड़ गया। दोस्तों के साथ मिठाई लाने के लिए गए दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूब गया और गांव में गम का माहौल बन गया। वहीं पति की मौत के बाद दुल्हन की भी हालत खराब है।

घटना बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। यहां रिठौरा कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सतीश (22) की शादी मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी स्वाति के साथ गुरुवार को हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद देर शाम दुल्हन की विदाई कराकर सतीश अपने घर लौट आया। शादी के बाद कुछ मेहमान रात में अपने घर लौटने लगे, जिन्हें मिठाई देना बाकी था।

Diarch GO

भाई दोस्तों के साथ गया था मिठाई लाने

सतीश ने अपने फुफेरे भाई सचिन, बहन के देवर विजनेश (25) और दोस्त रोहित पुष्पेन्द्र के साथ मिठाई लाने का फैसला किया। वे सभी बुलेरो कार से बरेली गए। विजनेश होशियारपुर, पंजाब का रहने वाला था और सतीश के परिवार के काफी करीब था।

खड़े ट्रक से टकराई बाइक

रात के समय जब वे मिठाई लेकर लौट रहे थे, तो इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। यह हादसा इतना भीषण था कि विजनेश की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे अन्य लोग, जिनमें दूल्हा सतीश भी शामिल था, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सतीश की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। 

NSIT
Nsmch

पति की मौत खबर सुनते ही पत्नी हुई बेहोश

हादसे की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया। सतीश की मौत की खबर उसके घर पहुंची, उसकी पत्नी स्वाति, मां शीश वती, दो बहनें और भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दुल्हन बेहोश हो गई। नई दुल्हन स्वाति का दुख देख गांव वालों की आंखें भी नम हो गईं। 

खुशी की जगह गांव में पसरा मातम

शनिवार दोपहर जब सतीश का शव रिठौरा पहुंचा, तो उसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए। शादी के माहौल में अचानक मातम छा गया। गमगीन माहौल में सतीश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। एक परिवार, जो अभी तक शादी की खुशियों में डूबा था, अब गहरे दुख में है।