LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करनेवाले दो अपराधियों का योगी की पुलिस ने किया इनकाउंटर, इस गैंग का नाम आया था सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुए गोलीबारी के मामले में दो अपराधियों का पुलिस ने इनकाउंटर कर दिया है। गोलीबारी के बाद से ही पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी थी।

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करनेवाले दो अपराधियों क

N4N desk - एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई गोलीबारी में शामिल अपराधियों का पुलिस ने इनकाउंटर किया है। यह संयुक्त ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर किया।

मारे गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण निवासी गोहना रोड, सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे.मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किए गए हैं

Diarch GO

बता दें कि 12 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली बरेली में केस रजिस्टर हुआ था।

अपराधियों की पहचान के लिए खंगाल डाले 2500 कैमरे

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पटानी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया था।पुलिस ने ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की।अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद जांच में तेजी आएगी और गैंग के अन्य सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है

NSIT
Nsmch