LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP Crime News: रात के अंधेरे में कमरे में घुसा जेठ, आंखे खुली तो सहम गई महिला, आपबीती सुन दंग रह गई पुलिस

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और उसके जेठ ने रात के अंधेरे में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।...पढ़िए आगे

UP Crime News: रात के अंधेरे में कमरे में घुसा जेठ, आंखे खुल

N4N Desk: दहेज में कार और दो लाख रुपयों की मांग को लेकर हाफिजपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला को प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं उस महिला की जेठ ने रात के अंधेरे में महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

पुलिस को दिए गए अपने बयान में विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह जिला मेरठ के थाना सरुरपुर के कस्बा खिवाई के सद्दाम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति सद्दाम और उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। ससुराल पक्ष की ओर से दो लाख रुपये और एक कार की मांग की जा रही थी।

जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। उस महिला का पति ड्राईवर था,इसलिए वह अक्सर बाहर रहता था। इसी का फायदा उठाकर महिला के जेठ ने उस पर गंदी नजर रखनी शुरु कर दी और एक दिन मौका पाकर रात के अंधेरे में उसके कमरे में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 

पीड़िता ने अपने-आप को ससुराल वालों से बचाने के लिए मायके भाग गई। ससुराल वाले उसके मायके पहुंचकर महिला से मारपीट करने लगे और उसके कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की और उसके पति ने उसे तीन तलाक तक कह दिया और हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दिया कार्यवाई का भरोसा

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट