LATEST NEWS

  • Bihar Paddy Procurement
  • बिहार के किसानों के लिए CM सम्राट का बड़ा तोहफा! धान खरीद पर दिया बड़ा आदेश

  • Bihar Promotes 49 Police Inspectors to DSP
  • Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस के 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़िए लिस्ट

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

दूल्हा निकला किन्नर : नेग लेने पहुंचे किन्नरों ने दूल्हे को पहचाना,भारी हंगामा

शादी के बाद नेग लेने पहुंचे किन्नरों ने दूल्हे को पहचाना दूल्हा के किन्नर होने का खुलासा होते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए।

 groom turned out to be a transgender wedding called off
दूल्हा निकला किन्नर : नेग लेने पहुंचे किन्नरों ने दूल्हे को पहचाना,भारी हंगामा- फोटो : news 4 nation

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र में एक अनोखी घटना घटी, जहाँ शादी की रस्में पूरी होने के बाद पता चला कि दूल्हा असल में एक किन्नर है। जयमाल और सात फेरों के बाद जब विदाई का वक्त आया, तब इस सच्चाई का खुलासा हुआ। इस खबर के फैलते ही विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया और बाराती धीरे-धीरे खिसकने लगे।

नेग लेने पहुंचे किन्नरों ने खोली पोल

घटना शुक्रवार की है, जब गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची और रस्में पूरी हुईं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी कादोपुर से किन्नरों की एक टोली नेग (बधाई) लेने पहुंची। दूल्हे को देखते ही किन्नरों ने उसे पहचान लिया और दावा किया कि यह युवक पहले उन्हीं की टोली का हिस्सा था और उनके साथ ढोलक बजाता था।

Diarch GO

पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश

अपनी असलियत खुलती देख दूल्हा और उसके परिजन घबरा गए। मामले को शांत करने और राज छुपाने के लिए दूल्हे के परिवार ने आनन-फानन में किन्नरों को 23 हजार रुपये थमा दिए और उन्हें चुप रहने का इशारा किया। दूल्हे के परिवार की इस संदिग्ध हरकत और घबराहट को देख दुल्हन के चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों को शक हो गया।

कमरे में जांच की बात पर भागा दूल्हा

दुल्हन के परिजनों ने जब दूल्हे को एक कमरे में ले जाकर सच्चाई की जांच करने की बात कही, तो वह टालमटोल करने लगा और गुस्से का नाटक करते हुए भागने की कोशिश की। इसी बीच किन्नरों ने शोर मचाकर गांव वालों को साफ बता दिया कि दूल्हा एक किन्नर है। यह सुनते ही लड़की वाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने दूल्हे को बंधक बना लिया।

NSIT
Nsmch

बिना दुल्हन लौटी बारात और समझौता

गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, लोकलाज के डर से दुल्हन के परिवार ने औपचारिक मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया। अंत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत लड़के वालों ने शादी में हुआ खर्च लौटाने का वादा किया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई और किन्नर समुदाय के लोग दूल्हे को अपने साथ ले गए।

गोद लिए बेटे ने दिया था धोखा

दुल्हन के फूफा ने बताया कि उन्होंने 6 महीने पहले यह रिश्ता तय किया था। दूल्हे रिशु को उसकी मौसी ने गोद लिया था और परिवार ने लड़के के नाम जमीन होने की बात कहकर शादी तय कराई थी। लड़की वालों ने केवल कद-काठी और हुलिया देखकर रिश्ता जोड़ लिया था, उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि युवक अपनी पहचान छिपाकर एक मासूम लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश कर रहा था।