LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बॉबी का मर्डर, बदमाशों ने घेरकर फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए माफिया मुख्तार अंसारी के कथित शूटर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बॉबी का मर्डर, बदमाशों ने घ

Barabanki : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास देवा रोड पर शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात हुई। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

असेनी मोड़ पर फिल्मी अंदाज में हमला

पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब शुक्रवार को लखनऊ से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे शोएब को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

Diarch GO

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोलियों की तड़तड़ाहट से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शोएब को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच और रंजिश की आशंका

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम अब हाईवे और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

कानून-व्यवस्था पर सवाल और तनाव

हाईवे पर फिल्मी अंदाज में हुई इस हत्या ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।