LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

महज चंद रुपयों के लिए कत्लेआम: बाराबंकी में बर्फ विक्रेता की बेरहमी से हत्या,चूल्हे में जलाई खोपड़ी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बर्फ विक्रेता बबलू की बेरहमी से हत्या कर दी गई. परिजनों के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद शव के साथ अमानवीय हरकतें कीं. घटना के बाद गांव में आक्रोश की लहर है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ice seller was brutally murdered
बाराबंकी में बर्फ विक्रेता की बेरहमी से हत्या,चूल्हे में जलाई खोपड़ी- फोटो : news 4 nation

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकैतनगर क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ परसवाल गांव में एक बर्फ विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक बबलू अपने परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए गांव-गांव घूमकर बर्फ बेचता था। शनिवार को जब उसने आरोपी शंकर यादव को बर्फ बेचने के बाद अपने पैसे मांगे, तो विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया। गुस्से में पागल होकर आरोपी ने धारदार हथियार (बांके) से बबलू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शव के साथ अमानवीय क्रूरता

इस हत्याकांड का सबसे भयावह पहलू वह है जो हत्या के बाद घटित हुआ। ग्राम प्रधान और मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी शंकर यादव ने न केवल बबलू की जान ली, बल्कि उसके शव के साथ अमानवीय हरकतें भी कीं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बबलू का सिर धड़ से अलग किया और फिर उसे पास की एक झोपड़ी में ले जाकर जलते हुए चूल्हे की आग में झोंक दिया। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों और बबलू के चचेरे भाई के अनुसार, वहां का दृश्य इतना विचलित करने वाला था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।

Diarch GO

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बबलू अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और एक छोटी सी टिन शेड की झोपड़ी में रहकर अपने माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों का पेट पाल रहा था। पिता पुनवासी राजभर ने ही उसे गर्मी के मौसम में बर्फ बेचने की सलाह दी थी ताकि घर का खर्च चल सके, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह सलाह उनके बेटे की जान ले लेगी। बबलू की मौत के बाद उसके 10 साल से कम उम्र के बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिवार के सामने अब दाने-दाने का संकट खड़ा हो गया है।

गांव में भारी तनाव और पुलिस कार्रवाई

रविवार को जब पोस्टमार्टम के बाद बबलू का शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में गम और गुस्से का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। गांव में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

NSIT
Nsmch