LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

ज़मीन विवाद में युवक ने सरेआम दिनदहाड़े दौड़कर दो को मारी दनदना गोली,फायरिंग का वीडियो वायरल

ज़मीन विवाद में युवक ने सरेआम दिनदहाड़े  दौड़कर दो को मारी दनदन

N4N डेस्क: सोशल मीडिया के इस दौर में हर छोटी बड़ी घटना महज कुछ पलो में ही वायरल हो जाती है. इसी क्रम एक घटना का वीडियों बहुत तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियों में एक युवक खुलेआम पिस्टल लेकर दनदना फायरिंग करता नज़ारा आ रहा. घटना के बाबत बतया जा रह है कि घटना के समय गुड्डू सिंह नामक एक शख्स अपने घर पर सेफ्टी टैंक का निर्माण कार्य करवा रहे थे. मजदूरों के काम पर पहुंचते ही पड़ोस में रहने वाले अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने जमीन को विवादित बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया.

मारपीट के दौरान गुड्डू सिंह के परिवार को पिटते देख उनका 22 वर्षीय बेटा आनंद सिंह गुस्से में आ गया और घर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर मौके पर पहुंच गया. आरोप है कि पिस्टल लेकर आते ही आनंद ने अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह पर फायरिंग कर दी. दोनों को गोली लगते ही वे ज़मीन पर गिर पड़े. अभिषेक को पेट में और बृजमोहन को कमर में गोली लगी है. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई.

Diarch GO


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं फायरिंग करने वाला आनंद सिंह मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने घायल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर आनंद सिंह, रणविजय सिंह और नन्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. खुरेजी की यह वारदात पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश के आजमगढ़  जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जो आगे चलकर गोलीबारी में तब्दील हो गई. घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस खुनी झड़प की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक (सिटी) शैलेंद्र लाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है. गांव में लगातार दबिश दी जा रही है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

NSIT
Nsmch