LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

कोहरे का काल: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के 3 की मौत, 4 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। मेरठ से वाराणसी जा रही एक अनियंत्रित इको कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कोहरे का काल: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार, ए

Azamgarh -आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (NH-254) पर गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे मौत का तांडव देखने को मिला। मेरठ के सरधना से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार इको कार घने कोहरे के बीच आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने तोड़ा दम

हादसे में कार सवार विशेष (पुत्र ओमवीर), उनका बेटा और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर छाए घने कोहरे के कारण चालक को आगे चल रहा ट्रक नजर नहीं आया। पुलिस और एक्सप्रेस-वे की टीम ने कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।

एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल

इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतकों के अलावा कार में सवार डोली (विशेष की पत्नी), उनकी पुत्री अंशिका, पुत्र कार्तिक और चालक सत्या गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुबारकपुर पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ में भर्ती कराया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रफ्तार और नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा केवल कोहरे के कारण नहीं बल्कि तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आने की वजह से भी हुआ प्रतीत होता है। एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से चल रही कार ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

मेरठ के अलीपुर गांव में पसरा मातम

कार सवार सभी लोग मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से मलबा हटवाकर सामान्य कराया।