LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

UP NEWS: AMU में खेली जाएगी होली या नहीं? यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्या कहा जान लीजिए

UP NEWS: AMU में खेली जाएगी होली या नहीं? यूनिवर्सिटी प्रशास

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में होली मनाने पर रोक की खबरों के बाद विवाद पैदा हो गया था, लेकिन अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने इस फैसले से कदम पीछे खींच लिए हैं। एएमयू ने अब छात्रों को होली खेलने की अनुमति दे दी है। एनआरएससी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो बी बी सिंह ने स्पष्ट किया कि 13 और 14 मार्च को एएमयू का कोई भी छात्र इस हॉल में आकर होली खेल सकता है।


प्रो बी बी सिंह ने कहा कि होली के इस उत्सव को मनाने के लिए एनआरएससी हॉल दो दिन के लिए छात्रों के लिए खुला रहेगा, जहां वे रंग और गुलाल उड़ाकर होली का आनंद ले सकते हैं। कुछ दिन पहले एएमयू प्रशासन से हिंदू छात्रों ने एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पहले प्रशासन ने इसे अनुमति देने से मना कर दिया था। प्रशासन का कहना था कि यहां नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी।

Diarch GO


हालांकि, अब प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी छात्र कहीं भी होली खेल सकता है। पहले इस फैसले के खिलाफ विरोध देखा गया था, और हिन्दू छात्रों ने एएमयू प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि एएमयू को सभी धर्मों का सम्मान करते हुए उनके कार्यक्रमों को अनुमति देनी चाहिए। इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमाया था।


अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एएमयू परिसर में होली खेलने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने हिंदू छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्हें होली खेलने में कोई परेशानी होती है, तो वह उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई मारपीट करने की कोशिश करता है, तो वह उसे "ऊपर पहुंचा" देंगे, जिससे विवाद और बढ़ गया।

NSIT
Nsmch