LATEST NEWS

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

Aligarh News: अलीगढ़ में रिश्तों की मर्यादा तार-तार! बेटी की शादी से पहले सास दामाद संग हुई फरार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले सास अपने होने वाले दामाद संग फरार हो गई। मामला सिर्फ प्रेम प्रसंग तक सीमित नहीं रहा, घर से जेवर और नकदी भी ले गई।

Aligarh News: अलीगढ़ में रिश्तों की मर्यादा तार-तार! बेटी की
couple- फोटो : freepik

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की सीमाओं को तार-तार कर दिया है। 16 अप्रैल को तय हुई शादी से सिर्फ नौ दिन पहले लड़की की मां अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। यह घटना न केवल एक परिवार को तोड़ गई, बल्कि पूरे इलाके को हैरानी और शर्मिंदगी में डुबो दिया। 2 अप्रैल को ‘पीली चिट्ठी’ की रस्म के बाद सगाई पक्की हुई थी। 3 अप्रैल को दामाद को मोबाइल फोन गिफ्ट किया गया। उसी के बाद शुरू हुई ‘सीक्रेट कॉल्स’ की कहानी और फिर 6 अप्रैल को दोनों घर से लापता हो गए

कैसे पनपा ये अनोखा रिश्ता?

मीडिया रिपोर्ट्स और परिवार के अनुसार, सगाई के बाद से ही सास और दामाद के बीच बातचीत बढ़ने लगी। शुरुआती तौर पर यह सामान्य लगने वाली बात थी, लेकिन बातचीत की अवधि बढ़ती गई, और फिर वे एक-दूसरे से छिप-छिप कर बात करने लगे। मामले पर लड़की के पिता ने कहा कि फोन पर लंबी बातें, अचानक गायब होना, और घर से नकदी और गहनों का गायब होना यह सिर्फ भागना नहीं, पूरा षड्यंत्र लगता है।"

Diarch GO

पुलिस जांच और कानूनी पहल

इस घटना के बाद अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 6 अप्रैल 2025 महिला दमाद के साथ भाग गई। शादी 16 अप्रैल 2025 को होने वाली थी। हालांकि, भागने के क्रम में महिला ने अपने साथ ₹2.5 लाख नकद + सोने के गहने भी ले लिए वहींमडराक पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग, और परिवार व गांववालों से पूछताछ के जरिए पुलिस अब दोनों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि यह सिर्फ प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित योजना है।  महिला ने अपने दामाद के साथ घर छोड़ने से पहले घर का पैसा और गहने भी चुरा लिए, जो इसका जीता-जागता उदाहरण था। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि दोनों शायद अलीगढ़ या आस-पास के किसी बड़े शहर में छिपे हो सकते हैं।

समाज में उठते सवाल और प्रतिक्रिया

इस घटना से जुड़ा सामाजिक स्तंभ टूटता दिखाई दे रहा है। "सास और दामाद का रिश्ता" भारतीय समाज में अत्यंत सम्मानित और मर्यादित माना जाता है। ऐसे में यह घटना न केवल समाज की नैतिकता पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि रिश्तों की विश्वसनीयता पर भी आघात करती है।

NSIT
Nsmch