LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

UP Aligarh News: अलीगढ़ में प्रैक वीडियो बनाते समय छात्रा से अभद्रता, राहगीरों ने युवकों को नंगा करके सड़क पर कर दी पिटाई

यूपी अलीगढ़ में फ्रैंक वीडियो बनाते समय तीन युवकों ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी की। राहगीरों ने युवकों की पिटाई की। जानिए पूरी घटना और पुलिस जांच का निष्कर्ष।

Aligarh News
Aligarh News- फोटो : SOCIAL MEDIA

 UP Aligarh News: यूपी में प्रैक वीडियो बनाना तीन युवकों को भारी पड़ा है। घटना लीगढ़ के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव चिकावटी की है, जहां एक छात्रा ने युवकों पर अभद्र कमेंट करने का आरोप लगया। इसके बाद छात्रा चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ कर आए। इसके बाद लोगों ने युवकों पर हाथ साफ कर दिया। हद तो तब हो गई, जब लोगों ने युवकों को नंगे करके बीच सड़क पर  पीट दिया। 

युवकों को मारने के लिए लोगों ने न सिर्फ हाथों का इस्तेमाल किया बल्कि जमकर लाठी-डंडे व पाइप भी बरसा दिए। पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कहा कि जातिगत आधार पर युवकों की पिटाई की  है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इस बात को अफवाह करार दिया है।

Diarch GO

पुलिस मौके पर पहुंचकर युवकों को भीड़ से बचाया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को भीड़ से बचाया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांतिपूर्वक निपटाया गया। पुलिस ने तीनों युवकों नगला कलार निवासी छविकांत, राहुल और प्रदीप के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत शांतिभंग का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। छात्रा के परिवार ने भी अब तक कोई आधिकारिक तहरीर नहीं दी है, जिसके चलते अभद्र टिप्पणी को लेकर अलग से कोई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया।