LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

अंतिम यात्रा में आगे रहने को लेकर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री के बीच हो गई मारपीट, वीडियो वायरल

up news - लोकतंत्र सेनानी रक्षक की अंतिम यात्रा में आगे रहने को लेकर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों नेता एक दूसरे के धक्का मुक्की करते नजर आए। जिसके बाद उनके गनर ने बीचबचाव किया।

अंतिम यात्रा में आगे रहने को लेकर भाजपा विधायक और पूर्व राज्

Agra - खबर आगरा से है, जहां लोकतंत्र रक्षक सेनानी चिरंजीलाल का आज सुबह निधन हो गया। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। लेकिन यह यात्रा दो बड़े नेताओं के लिए लड़ाई का अखाड़ा बन गया। जिसमें एक तरफ भाजपा विधायक डा. जीएस धर्मेश भी शामिल थे, वहीं दूसरी तरफ पूर्व राज्य मंत्री डा. रामबाबू हरित थे। दोनों नेताओं के बीज रास्ते पर हाथापाई शुरू हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

पूरी घटना शहर के अर्जुन नगर की है, जहां सुबह 11बजे अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। विधायक ने पूर्व मंत्री को साइड में हटने को कहा, इसको लेकर तकरार हुई। गनर व अन्य लोगों ने बीच−बचाव किया। विधायक समर्थक शाहगंज थाने पहुंचे। 

जानकारी के अनुसार रामबाबू हरित अपने मोबाइल से यात्रा का वीडियो बना रहे थे। तभी विधायक डॉ. धर्मेश ने रामबाबू हरित को हाथ से हटाकर साइड किया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों में खींचतान होने लगी। इस खींचतान में विधायक डॉ. धर्मेश के गाल पर थप्पड़ लग गया। ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

इस मामले में पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू हरित का कहना है कि लोकतंत्र सेनानी चिंरजीलाल की अंतिम यात्रा में वो आगे चल रहे थे। ये बात विधायक जी को अच्छी नहीं लगी। वो मुझे बार-बार हटा रहे थे। मैंने विधायक जी से कहा कि ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैंने अपना बचाव किया। पता नहीं उस दौरान क्या हुआ। हो सकता है कि वो लड़खड़ा गए हों। मुझे गाली भी बकने लगे। मैंने कुछ जवाब नहीं दिया। वो माननीय विधायक हैं।

NSIT
Nsmch