LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP Floods: यूपी में बाढ़ का कहर, आगरा से फर्रुखाबाद तक सैकड़ों गांव डूबे, लाखों की आबादी प्रभावित

UP Floods:  यूपी में बाढ़ का कहर, आगरा से फर्रुखाबाद तक सैकड

आगरा: उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। आगरा में यमुना के उफान से एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। दयालबाग से जीवनी मंडी तक और टेढ़ी बगिया से कछपुरा तक 50 से अधिक कॉलोनियों और मोहल्लों में पानी भर गया है। सदर, एत्मादपुर, फतेहाबाद और बाह तहसील के 60 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं।

मथुरा में 9 हजार लोगों का रेस्क्यू

मथुरा में यमुना का पानी घरों की एक-एक मंजिल तक पहुंच गया। सदर बाजार और जयसिंहपुरा समेत वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियां लबालब हो गई हैं। जिले के 45 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। प्रशासन ने अब तक 9 हजार लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया है।

अलीगढ़ और शाहजहांपुर में हालात

अलीगढ़ के महाराजगढ़ गांव में यमुना की बाढ़ से 30-40 परिवार छतों पर रहने को मजबूर हैं। कई परिवार पलायन कर चुके हैं। राहत शिविरों में भी लोग परेशान हैं। शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन गर्रा और खन्नौत नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

पीलीभीत में गली में पहुंचा मगरमच्छ

पीलीभीत के गजरौला कला सहराई गांव में एक मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ गली में पहुंच गया। लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर उसे रस्सियों से बांध लिया और वन विभाग को सूचना दी। रात करीब 11 बजे टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर ले गई।

NSIT
Nsmch

कानपुर, कन्नौज और फर्रुखाबाद में भयावह स्थिति

कानपुर व आसपास के जिलों में गंगा, रामगंगा, यमुना और चंबल नदियां तीसरी बार खतरे के निशान से ऊपर चली गई हैं। कानपुर देहात के मूसानगर में 13 गांवों का संपर्क कट गया है और करीब 12 हजार लोग प्रभावित हैं। कन्नौज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया, जिससे कटरी क्षेत्र के 60 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए। फर्रुखाबाद में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हैं। यहां 350 गांवों में बाढ़ का असर गंभीर हो गया है।

अन्य जिलों में हालात

हरदोई में गर्रा नदी के पानी से 99 गांव प्रभावित हुए हैं और करीब 10 हजार लोग संकट में हैं। फतेहपुर में गंगा और पांडु नदियों के उफान से बिंदकी तहसील के 18 मजरे जलमग्न हैं। इटावा में यमुना का पानी हाईवे तक पहुंच गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।