LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

शुरू होने से एक घंटे पहले यूपी पुलिस ने बागेश्वर बाबा के धर्मसभा को किया कैंसिल, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

शुरू होने से एक घंटे पहले यूपी पुलिस ने बागेश्वर बाबा के धर्

Agra -आगरा में बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया, जिससे उनके भक्तों में निराशा फैल गई। प्रशासन ने यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया, क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन वहाँ 20,000 से ज्यादा भक्त पहुँच गए थे।

आगरा में बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया, जिससे उनके भक्तों में निराशा फैल गई। प्रशासन ने यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया, क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन वहाँ 20,000 से ज्यादा भक्त पहुँच गए थे।

Diarch GO

कार्यक्रम से पहले ही आगरा पहुँचे थे धीरेंद्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को राज देवम गार्डन में होने वाले अपने कार्यक्रम के लिए सुबह 11:30 बजे ही आगरा पहुँच गए थे। वे खंदारी पदम प्राइड अपार्टमेंट में अपने यजमान कारोबारी पुष्कल गुप्ता के घर रुके थे। उन्हें दोपहर 1 बजे मंच पर पहुँचना था और वहाँ दो घंटे तक भक्तों को आशीर्वाद देना था, लेकिन दोपहर 12 बजे ही प्रशासन ने कार्यक्रम स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया।

धीरेंद्र शास्त्री ने खुद वीडियो जारी कर दी जानकारी

कार्यक्रम रद्द होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपने यजमान के घर से एक वीडियो जारी किया। उन्होंने अपने भक्तों को बताया कि बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण प्रशासन ने अनुमति रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि वे कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते और न ही चाहते हैं कि किसी को चोट पहुँचे। उन्होंने अपने भक्तों से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही आगरा में दोबारा दरबार लगाएंगे।

NSIT
Nsmch

आयोजन स्थल में बदलाव भी रही एक वजह

शुरुआत में यह कार्यक्रम तारघर मैदान में होना तय था, लेकिन भारी बारिश के कारण आयोजन स्थल को रातों-रात राज देवम गार्डन में शिफ्ट किया गया था। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पुष्कलजी ने बहुत मेहनत की, लेकिन शायद "देव योग" के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वे आगरा में ही हैं और जल्द ही लौटकर आएंगे।

घंटे बाद दिल्ली के लिए हुए रवाना

कार्यक्रम रद्द होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री करीब 4 घंटे तक अपार्टमेंट में ही रुके रहे। इस दौरान भी उनके घर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ जमा थी। उन्होंने बाहर आकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और फिर कार से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भक्तों में इस बात की खुशी थी कि वे पंडितजी की एक झलक देख पाए, वहीं कार्यक्रम रद्द होने की निराशा भी साफ दिखाई दे रही थी।