LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

UP NEWS: फेसबुक फ्रेंडशिप बनी मुसीबत, अश्लील वीडियो बनाकर बुजुर्ग से 36 लाख की ठगी, पीड़ित ने बताई पूरी कहानी

UP NEWS: फेसबुक फ्रेंडशिप बनी मुसीबत, अश्लील वीडियो बनाकर बु

आगरा: उत्तर प्रदेश के शाहगंज इलाके में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ फेसबुक के जरिए बड़ा साइबर फ्रॉड हो गया। सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती ने न सिर्फ उनकी इज्जत को खतरे में डाल दिया, बल्कि उनके जीवनभर की जमा-पूंजी भी ठगों ने छीन ली। साइबर अपराधियों ने पहले उनका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर 36 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित के परिवार को इस मामले की जानकारी हुई तो वे उन्हें लेकर साइबर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया।

फेसबुक पर युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, बुजुर्ग ने स्वीकार की

शाहगंज निवासी यह बुजुर्ग व्यक्ति कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। कुछ दिन पहले उन्हें फेसबुक पर एक अंजान युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। यही दोस्ती आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी परेशानी बन गई। युवती के नाम से बनी फेक प्रोफाइल के जरिए साइबर ठगों ने उनसे बातचीत शुरू की और फिर धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

एआई से बनाया गया अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल

ठगों ने टेक्नोलॉजी की मदद से पीड़ित का अश्लील वीडियो तैयार किया। इसके बाद उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराना शुरू कर दिया। मामले को गंभीर बनाते हुए एक फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर उन्हें कॉल किया गया और जेल भेजने की धमकी भी दी गई। डर के कारण बुजुर्ग ने उनकी बातों में आकर पैसे देना शुरू कर दिए।

36 लाख रुपये ठगों को नकद जमा कराए गए

ठगों के कहने पर बुजुर्ग ने अपने खातों से पैसा निकालकर अलग-अलग चरणों में कुल 36 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में नकद जमा कराए। वे लगातार डर और मानसिक तनाव में जी रहे थे। ठगों ने हर बार नए-नए बहाने बनाकर उनसे और पैसे मांगे और उन्हें दबाव में रखा।

NSIT
Nsmch

परिवार को पता चला तो थाने पहुंचे, मुकदमा दर्ज

जब पीड़ित के स्वजन को मामले की जानकारी हुई तो वे उन्हें लेकर सीधे साइबर थाना पहुंचे। इंस्पेक्टर रीता यादव ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने थाने में फूट-फूटकर अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि वे कैसे डर के कारण सब कुछ खो बैठे।

पुलिस ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बात का भय था कि यदि वीडियो सार्वजनिक हो गया तो समाज और परिवार में उनकी इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। इसी डर से वे ठगों की हर बात मानते गए और लाखों की रकम गंवा बैठे। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।