LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Crime News:होटल में नशीला पदार्थ, फिर निर्वस्त्र वीडियो, 10 लाख की डिमांड, पीड़ित ने आरोपी पकड़ा

Crime News: गैंग के सदस्य ने फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए युवक को जाल में फंसाया और होटल बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

 Crime News:होटल में नशीला पदार्थ, फिर निर्वस्त्र वीडियो, 10
होटल में नशीला पदार्थ, फिर निर्वस्त्र वीडियो, 10 लाख की डिमांड, पीड़ित ने आरोपी पकड़ा- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News:एक हनीट्रैप ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश हुआ है। गैंग के सदस्य ने फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए युवक को जाल में फंसाया और होटल बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक से पहले छह लाख और फिर दस लाख रुपये की मांग की गई।

पीड़ित ने बताया कि उसे आगरा में टीपी नगर स्थित होटल में बुलाया गया, जहां युवक और युवती ने मिलकर उसे बेहोश कर दिया। होश में आने पर धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो युवती रेप केस लिखवा देगी। इस बीच पीड़ित के घर पर कानूनी नोटिस भी भेजा गया, जिसमें लिखा था कि मथुरा की युवती ने समझौते के लिए दस लाख रुपये की डिमांड की है।

Diarch GO

बुधवार को पीड़ित अपने भाई के साथ दीवानी अधिवक्ता से मिलने पहुंचा, तभी आरोपित उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और फोन पर धमकाने लगा। इसी बीच पीड़ित और उसके भाई ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी हरियाणा के जींद का रहने वाला है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, इस गैंग के तार होटल के कुछ छोटे कर्मचारियों से भी जुड़े हैं। इससे पहले टूंडला के एक युवक को भी इसी तरह फंसाकर पांच लाख की डिमांड की गई थी। उस केस में पुलिस ने युवती और अधिवक्ता को जेल भेजा था।

NSIT
Nsmch

फिलहाल इस मामले में देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था, लेकिन यह घटना आगरा में सक्रिय हनीट्रैप-फिरौती नेटवर्क का बड़ा खुलासा करती है।