LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

कैसा रहने वाला है आज का दिन, जाने किसी का राशि फल, मेष जातकों के लिए रहने वाला खास

आज का दिन यानी सोमवार (28 अक्तूबर) कुछ जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। तो चलिए ऐसी कौन सी वो राशि है, जिसका दिन आज अच्छा गुजरने वाला है और किसका खराब जा सकता है।

कैसा रहने वाला है आज का दिन, जाने किसी का राशि फल, मेष जातको
जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन जातकों का राशिफल- फोटो : AI GENERATED

Aaj Ka Rashifal (Monday 28 October): आज का दिन यानी सोमवार (28 अक्तूबर) विशेष है। ग्रहों की चाल को देखते ऐसा लग रहा है कि कुछ लोगों की जीवन में खुशियों के पल आने वाले है। तो आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का राशि फल

मेष राशि (Mesh Rashi) - आज का राशिफल

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार से मदद मिलेगी। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। जल्दबाजी समस्याओं का कारण बन सकती है। छोटे-मोटे फायदे के मौको पर भी ध्यान दें।

वृषभ राशि (Vrisabh Rashi) - आज का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है। शारीरिक दिक्कतों के कारण काम में मन नहीं लगेगा। मनमौजी स्वभाव के कारण कार्यस्थल में लोग परेशान हो सकते हैं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी से भी मतभेद की संभावना है। हालांकि संतान की प्रगति में आ रही बाधाएं दूर होंगी और किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) - आज का राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।  सावधानीपूर्वक वाहन का इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में बहसबाजी से बचें। परिवार के छोटे बच्चों को घूमाने ले जाने की प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में खटास भी आ सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Kark Rashi) - आज का राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। धंधे में लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा और धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। संतान की प्रगति और कर्ज से राहत मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Singh Rashi) - आज का राशिफल

सिंह राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में अच्छे मौके मिलने के आसार है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और योजना बनाकर चलना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi) - आज का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन लंबी यात्रा के लिए शुभ है। बिजनेस में लाभ मिलेगा और शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी से मन की बात साझा कर सकते हैं। हालांकि, किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है और पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Tula Rashi) - आज का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं और जीवनसाथी से मतभेद संभव है। कुछ नए कार्य शुरू करने की योजना बना सकते हैं लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहना होगा। विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Vrischik Rashi) - आज का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सोच-समझ कर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार का साथ मिलेगा। तरक्की के नए अवसर सामने आएंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Dhanu Rashi) - आज का राशिफल

धनु राशि के जातकों को आज पुराने परिचितों से मिलने का मौका मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बच्चों को पिकनिक पर ले जाने की योजना बना सकते हैं और पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

मकर राशि (Makar Rashi) - आज का राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं और पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पुराने गलतियों से सीखें और माताजी से विवाद से बचें। जिम्मेदारियों में ढिलाई न बरतें।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) - आज का राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं और व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और अपनी चतुराई से उन्हें मात दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि (Meen Rashi) - आज का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा। खुशखबरी मिलेगी और कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। माताजी की सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लेनदेन में सावधानी बरतें और परिवार के किसी सदस्य को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।