LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

Fall In Love With Their Gym Trainer बदन को सुडौल बनाने जिम गई ये खूबसूरत हसीनाएं अपने ट्रेनर के बदन पर ही हो गई फिदा,शादी भी कर ली अब मां बनने की तैयारी.

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां अपने को-स्टार्स की बजाय जिम ट्रेनर्स के साथ गहरे रिश्ते में बंधीं। इन अभिनेत्रियों ने अपने रिश्तों में धर्म, क्लास और समाज की सीमाओं को तोड़कर सच्चे प्यार को प्राथमिकता दी।

Fall In Love With Their Gym Trainer  बदन को सुडौल बनाने जिम
बॉलीवुड की हीरोइन ने की जिम ट्रेनर्स से शादी- फोटो : social media

Famous Celebs Who Rarried Gym Trainers: बॉलीवुड में स्टार्स के बीच अफेयर तो आम बात है, लेकिन कुछ एक्ट्रेसेज ने अपने को-स्टार्स की बजाय जिम ट्रेनर्स के साथ रिश्ते बनाए और उन्हें अपना जीवनसाथी चुना। आइए जानते हैं ऐसी कुछ एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने अपने जिम ट्रेनर्स पर दिल हार दिया।

भूमिका चावला और भरत ठाकुर

सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' से पहचान बनाने वाली भूमिका चावला ने बॉलीवुड में काम करने के बाद साउथ इंडस्ट्री में भी सफलता हासिल की। भूमिका का दिल उनके योगा टीचर भरत ठाकुर पर आ गया। उन्होंने करीब चार साल तक भरत को डेट किया और फिर 2007 में शादी कर ली। भूमिका ने साल 2014 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में 'ऑपरेशन रोमियो' फिल्म से वापसी की, लेकिन वे साउथ इंडस्ट्री में अभी भी सक्रिय हैं।

आयरा खान और नूपुर शिखर

आमिर खान की बेटी आयरा खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। संगीतकार मिशाल कृपलानी से ब्रेकअप के बाद आयरा अपने पिता के फिटनेस कोच नूपुर शिखर के करीब आ गईं। दोनों ने 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और इस साल के शुरुआत में शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनवाज शेख

टीवी की मशहूर गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से पिछले साल दिसंबर में शादी की। दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी, और करीब तीन साल डेट करने के बाद देवोलीना ने खुद शहनवाज को प्रपोज किया। उन्होंने अपने प्यार के लिए धर्म और समाज की बंदिशों को दरकिनार कर दिया। खबरों के मुताबिक, देवोलीना अब मां भी बनने वाली हैं।

NSIT
Nsmch

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

भारत की पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी अपने जिम ट्रेनर रोहमन शॉल के साथ रिश्ता बनाया। रोहमन पहले मॉडल थे, लेकिन सुष्मिता के साथ एक्सरसाइज करते-करते उनका दिल सुष्मिता पर आ गया। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। रोहमन अब उनके साथ नहीं रहते, लेकिन दोनों के बीच अब भी दोस्ती बरकरार है और उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है।

इन उदाहरणों से साफ है कि बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां अपने को-स्टार्स की बजाय जिम ट्रेनर्स के साथ गहरे रिश्ते में बंधीं। इन अभिनेत्रियों ने अपने रिश्तों में धर्म, क्लास और समाज की सीमाओं को तोड़कर सच्चे प्यार को प्राथमिकता दी।