LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Vaibhav Sooryavanshi: WWE स्टार पर चढ़ा बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का जादू, राजस्थान रॉयल्स को किया सपोर्ट,शेयर किया खास वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi: WWE स्टार ड्र्यू मैकइंटायर वैभव सूर्यवंशी के फैन बन चुके हैं। IPL 2026 एलिमिनेटर मैच से पहले वैभव की जर्सी पहनकर वीडियो शेयर किया है।

Vaibhav Sooryavanshi
मैकइंटायर हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन- फोटो : social media

Vaibhav Sooryavanshi: WWE के मशहूर और खतरनाक रेसलर ड्र्यू मैकइंटायर अब भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के फैन बन गए हैं। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच से पहले मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने क्रिकेट और WWE दोनों फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

ड्र्यू मैकइंटायर ने जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के नाम की जर्सी पहन रखी थी। वीडियो शेयर करते हुए मैकइंटायर ने कैप्शन में लिखा, “चोजन वन”। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह पहली बार नहीं है जब ड्र्यू मैकइंटायर ने आईपीएल खिलाड़ियों को लेकर पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने जसप्रीत बुमराह को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। अब वैभव सूर्यवंशी के लिए उनका यह पोस्ट काफी चर्चा में है।

Diarch GO

राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बाद टीम ने अपने पिछले सात लीग मैचों में से पांच मुकाबले जीते हैं। इतना ही नहीं, लीग स्टेज में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराया था। ऐसे में सनराइजर्स की टीम मानसिक रूप से भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने लीग स्टेज के आखिरी दिन प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। टीम ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन बाद में उसकी लय थोड़ी बिगड़ गई। अब रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की कोशिश होगी कि वह मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आगे का सफर जारी रखे। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी हद तक उसके टॉप ऑर्डर पर निर्भर रही है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 583 रन बनाए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 397 रन और ध्रुव जुरेल ने 458 रन बनाए हैं।

NSIT
Nsmch

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी मजबूत

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी भी बेहद मजबूत रही है। अभिषेक शर्मा ने 563 रन बनाए हैं, जबकि ट्रैविस हेड ने 393 रन और ईशान किशन ने 569 रन बनाए हैं। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 606 रन बनाकर टीम को कई मैच जिताए हैं। अब सभी की नजर इस बड़े एलिमिनेटर मुकाबले पर टिकी हुई है। साथ ही सोशल मीडिया पर WWE स्टार ड्र्यू मैकइंटायर का वैभव सूर्यवंशी को मिला यह खास सपोर्ट भी खूब चर्चा में बना हुआ है।