LATEST NEWS

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग आज से होगा शुरु, बेटियां क्रिकेट में दिखाएंगी अपना जलवा, इन दो टीमों के बीच होगी भिड़ंत, देखिए पूरा शेड्यूल

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से होने जा रहा है। इस बार 4 शहरों में कुल 22 मुकाबले होंगे। जानिए आज किन दो टीम में भिड़ंत होगी।

Women Premier League 2025
Women Premier League 2025 - फोटो : social media

WPL 2025:  महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र का आगाज आज यानी 14 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार इस लीग में पांच टीमें होंगी। इन पांच टीमों के बीच 22 मुकाबला होगा जो चार शहर में आयोजित होगा। आज सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में टीम ने पिछले सत्र में फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। इस बार आरसीबी लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने की कोशिश करेगी। मुंबई इंडियंस के पास भी यह मौका है, जिन्होंने पहले सीजन में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस बार के मुकाबले की खास बात यह है कि इस बार सभी मैच चार शहरों – वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई – में खेले जाएंगे। पिछले सत्र में मुकाबले बेंगलुरु और मुंबई में हुए थे, जबकि पहले सीजन का आयोजन केवल मुंबई में हुआ था।

आरसीबी का दारोमदार मंधाना पर

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना पर टीम की जीत काफी हद तक निर्भर करेगी। सोफी डिवाइन के नहीं खेलने के कारण मंधाना के साथ इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज ओपनिंग करती नजर आ सकती हैं। डैनी व्याट को पिछले सत्र में यूपी वॉरियर्ज के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह भारतीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और 2018 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में शतक लगा चुकी हैं।

डिवाइन की कमी खलेगी

आरसीबी को इस बार सोफी डिवाइन और केट क्रॉस की कमी खल सकती है, जो निजी कारणों से नहीं खेलेंगी। उनकी जगह टीम ने हीदर ग्राहम और किम गेरेथ को शामिल किया है। गेंदबाजी में स्पिनर मोलिन्यूक्स की अनुपस्थिति भी टीम के लिए चुनौती होगी, हालांकि आशा शोभना और श्रियंका पाटिल से काफी उम्मीदें हैं। वहीं यूपी वॉरियर्ज की एलिसा हीली की जगह वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी टीम में शामिल की गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मेग लैनिंग के नाम है, जबकि सोफी एक्लेस्टोन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। गुजरात जायंट्स की बात करें तो वो पिछले दोनों सत्रों में टीम निचले पायदान पर रही है, लेकिन इस बार हेड कोच माइकल क्लिंगर और कप्तान एश्ले गार्डनर के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

मैचों के स्थान

कौतांबी स्टेडियम (वडोदरा)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (लखनऊ)

ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई)

टीमों  और खिलाड़ियों  की सूची

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, , हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, सत्यमूर्ति कीर्तन, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, सजीवन सजना, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लार्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी।

NSIT
Nsmch

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर: स्मृति मंधाना, डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, , आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेणुका सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिग्स,, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मारिजन कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, तितास साधु, श्री चरणी, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस , निकी प्रसाद।

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक।

यूपी वॉरियर्ज: दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, सी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, उमा छेत्री, , साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुषि गोयल, क्रांति गौड़, एलाना किंग।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा शेड्यूल

वडोदरा – कोटम्बी स्टेडियम

14 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – शाम 07:30 बजे

15 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 07:30 बजे

16 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स – शाम 07:30 बजे

17 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – शाम 07:30 बजे

18 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 07:30 बजे

19 फरवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 07:30 बजे

बेंगलुरु – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

21 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 07:30 बजे

22 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स – शाम 07:30 बजे

24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स – शाम 07:30 बजे

25 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स – शाम 07:30 बजे

26 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स – शाम 07:30 बजे

27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स – शाम 07:30 बजे

28 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 07:30 बजे

1 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 07:30 बजे

लखनऊ – एकाना क्रिकेट स्टेडियम

3 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स – शाम 07:30 बजे

6 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 07:30 बजे

7 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 07:30 बजे

8 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – शाम 07:30 बजे

मुंबई – ब्रेबोर्न स्टेडियम

10 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स – शाम 07:30 बजे

11 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – शाम 07:30 बजे

13 मार्च: एलिमिनेटर – टीबीसी बनाम टीबीसी – शाम 07:30 बजे

15 मार्च: फाइनल – टीबीसी बनाम टीबीसी – शाम 07:30 बजे