LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Rohit Sharma Retirement: क्या रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद दिया बड़ा बयान!

भारतीय टीम की जीत के बाद रोहित शर्मा के संन्यास पर चर्चा हो रही है। रोहित ने कहा कि अभी देखते हैं, जो चल रहा है वो चलता रहेगा। उनके इस बयान से उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं।

rohit sharma
rohit sharma- फोटो : rohit sharma

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया। कप्तान रोहित शर्मा की 76 रनों की शानदार पारी और टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के रिटायरमेंट प्लान की हो रही है। क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनका आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा?

जब मैच के बाद रोहित शर्मा से उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रहस्यमयी जवाब देते हुए कहा, "अभी देखते हैं, जो चल रहा है, वह चलता रहेगा।" रोहित के इस बयान ने इस अटकल को और हवा दे दी कि क्या वह जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह इस पर अभी कोई ठोस फैसला नहीं ले रहे हैं।

अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, "मैंने आज कुछ अलग नहीं किया। पावरप्ले में रन बनाना महत्वपूर्ण था क्योंकि बाद में पिच धीमी हो जाती है और फील्डिंग खुल जाती है। इसलिए मैंने 10 ओवर के बाद अपना खेल बदल दिया और लंबी पारी खेलने की कोशिश की। जब आप रन बनाते हैं और टीम जीतती है, तो आपको खुशी होती है।" रोहित ने 2019 विश्व कप का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तब काफी रन बनाए थे, लेकिन भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाया था। इस बार जीत की खुशी उनके लिए खास है।"

रोहित शर्मा के परिवार ने भी उनके रिटायरमेंट की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। उनके चाचा ने कहा, "लोग अपने मन से बातें बना रहे हैं। जब तक रोहित खुद रिटायरमेंट की घोषणा नहीं करते, तब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। अभी हम भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं।" 

NSIT
Nsmch

रोहित शर्मा 37 साल के हैं और कई लोगों का मानना है कि वह जल्द ही सीमित ओवरों के क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। 2023 विश्व कप के बाद भी उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के साथ बने रहते हैं या जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला करते हैं। फिलहाल उनके इस बयान ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच नई बहस छेड़ दी है