LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Virat Kohli Retirement: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इन 5 रिकॉर्ड को कभी नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली, एक तो खुद रोहित शर्मा के है नाम

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के टेस्ट संन्यास ने फैंस को चौंका दिया है। इस फैसले से वह कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से चूक गए हैं।

VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI- फोटो : social media

Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले से फैंस ही नहीं, बीसीसीआई भी आश्चर्यचकित है। बोर्ड ने उनसे इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील भी की थी, लेकिन विराट ने अपने टेस्ट करियर को विराम देने का फैसला कर लिया।

इस अप्रत्याशित संन्यास से विराट को कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका गंवाना पड़ा, जो उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में और ऊपर ले जा सकते थे।

Diarch GO

1. इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का मौका

विराट कोहली ने इंग्लैंड में 17 टेस्ट मैचों में अब तक 1096 रन बनाए हैं। अगर वह अगली इंग्लैंड सीरीज में खेलते, तो सचिन तेंदुलकर के बनाए 1575 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर होता। सचिन ने इंग्लैंड में 30 पारियों में 54 की औसत से रन बनाए थे। विराट की औसत 33 रही, लेकिन उनके पास समय और क्षमता थी कि वे इसे पार कर सकते।

NSIT
Nsmch

2. टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने से रह गए पीछे

वनडे में 13,000+ रन बना चुके कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 9230 रन बनाए हैं। अगर वे कुछ साल और खेलते, तो 10,000 रन का आंकड़ा पार करना उनके लिए मुश्किल नहीं था। यह आंकड़ा एक महान टेस्ट बल्लेबाज की पहचान है, लेकिन अब यह लक्ष्य अधूरा रह गया।

3. सबसे ज्यादा टेस्ट जीत में शामिल होने से चूके

भारत ने अपने टेस्ट इतिहास में अब तक 181 मैच जीते हैं। सचिन तेंदुलकर इनमें से 72 टेस्ट जीत का हिस्सा रहे। कोहली अब तक 62 टेस्ट जीत में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे हैं। उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 11 और जीत की जरूरत थी, जो संभव था।

4. जीते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत में 72 टेस्ट की 113 पारियों में 5946 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने जीत में 4746 रन बनाए हैं। उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 1201 रन की जरूरत थी। विराट का खेल जीत के समय शानदार रहता था, ऐसे में यह रिकॉर्ड उनकी पहुंच में था।

5. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के टॉप स्कोरर बनने का मौका गया

रोहित शर्मा ने WTC में 2716 रन बनाए हैं और टॉप पर हैं। विराट 46 मैचों में 2617 रन के साथ उनसे थोड़ा ही पीछे थे। लेकिन अब जब कोहली ने संन्यास ले लिया है, यह रिकॉर्ड रोहित के नाम ही रहेगा।