LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

किंग कोहली ने मैदान में किया ऐसा काम, जिसे देखकर हर कोई कर रहा तारीफ, पीएम मोदी भी जान गए तो खुशी से नहीं समाएंगे फूले, देखें वायरल वीडियो

विराट कोहली का वायरल वीडियो जिसमें उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान खुद से कचरा कूड़ेदान में डाला। जानें क्यों विराट कोहली इतने बड़े खिलाड़ी हैं।

किंग कोहली ने मैदान में किया ऐसा काम, जिसे देखकर हर कोई कर र
विराट कोहली- फोटो : SOCIAL MEDIA

Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली टीम इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरनी बल्लेबाजों में से एक है। ये बात न सिर्फ उनकी बल्लेबाजी में झलकती है, बल्कि उनके आचरण में भी देखने को मिलता है। बता दें कि इस वक्त चैंपियन ट्रॉफी में भाग लेने के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंची हुई है, जहां पर वो अपने सारे मुकाबले खेल रही है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली मैदान में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। हालांकि, इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिस देखकर किसी भी आदमी को यकीन नहीं होगा। 

वायरल क्लिप में कुछ लोग विराट कोहली की वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। तभी उनके हाथों में एक बोरा था, जिसमें पानी की बोतल और अन्य तरह की चीजें शामिल थी। उसे खुद विराट कोहली ने बोरा समते कूड़ेदान में जाकर डाला। ऐसा देखकर मैदान में बैठे शख्स ने विराट कोहली की तारीफ की। उसे पहले से ही पता था कि विराट कोहली अपना सामान चाहे वो किसी भी तरह का हो उसे खुद से उठाकर कूड़ेदान में फेंकता है। इस पर वीडियो रिकॉर्ड रहे शख्स ने कहा कि विराट कोहली ऐसे ही इतना बड़ा खिलाड़ी नहीं बना है। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छता अभियान का प्रचार-प्रसार करते हैं। ऐसे में अगर कोहली की वीडियो पीएम ने देख ली तो वो भी खुशी से फूले नहीं समाएंगे।

विराट कोहली का शानदार शतक

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आसानी से 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच के आखिरी 4 रन कोहली जड़े और शतक बनाकर नाबाद रहकर टीम को शानदार जीत दिला दी। इसके लिए कोहली को मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार मिला। अब भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

NSIT
Nsmch