LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

IPL Auction 2025: 2026 के IPL में इस टीम के साथ नजर आएंगे वेंकटेश अय्यर! 2 गुना सैलरी में भी आई गिरावट

IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 में वेंकटेश अय्यर पहली बार KKR के अलावा किसी और टीम के लिए खेलेंगे। ऑक्शन में RCB ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा। जानिए उनका पूरा आईपीएल करियर और आंकड़े।

IPL Auction 2025
KKR ने छोड़ा वेंकटेश अय्यर साथ- फोटो : social media

IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के भरोसेमंद खिलाड़ी रहे वेंकटेश अय्यर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब वेंकटेश आईपीएल में केकेआर के अलावा किसी दूसरी टीम का हिस्सा बनेंगे। आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें वापस पाने की कोशिश जरूर की, लेकिन इस बार बाज़ी RCB ने मार ली। बेंगलुरु फ्रेंचाइज़ी ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। खास बात यह है कि पिछले सीजन में केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये की भारी रकम दी थी, जबकि इस बार उनकी कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिला।

KKR से RCB तक का सफर

वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल में साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया था। शुरुआती सीजन में ही उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया था। टॉप ऑर्डर में खेलने वाले वेंकटेश ने कई अहम मौकों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। 2021 से 2025 तक वह लगातार केकेआर का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 62 आईपीएल मुकाबले खेले और लगभग 30 की औसत से 1468 रन बनाए। उनके नाम आईपीएल में एक शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। जरूरत पड़ने पर उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और तीन विकेट हासिल किए।

RCB को क्या फायदा मिलेगा?

RCB को वेंकटेश अय्यर के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी मिला है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकता है। उनकी आक्रामक शैली पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिला सकती है। इसके अलावा बड़े मैचों में अनुभव और दबाव झेलने की क्षमता RCB के लिए अहम साबित हो सकती है।