LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

बारिश की भेंट चढ़ा भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20, अधूरे मैच में गिला और सूर्या ने जमाया रंग

बारिश की भेंट चढ़ा भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20, अधूरे मैच में

Patna - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेला गया पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला तेज बारिश के कारण बेनतीजा समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मौसम ने बार-बार मैच में खलल डाला।

दो बार रुका खेल, भारत की मजबूत शुरुआत

बारिश ने मैच में कुल दो बार बाधा डाली। पहली बार जब खेल रुका, तब पाँच ओवर पूरे हुए थे, जिसके बाद मैच को घटाकर 18-18 ओवर का कर दिया गया और खेल दोबारा शुरू हुआ। हालांकि, भारतीय पारी के 9.4 ओवर में जब स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 97 रन था, तब मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लंबे इंतजार के बाद, मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और इसे अंततः बेनतीजा घोषित करना पड़ा।

Diarch GO

गिल और सूर्यकुमार की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी

बारिश से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए एक बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी (62 रन) निभाई।

सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

शुभमन गिल ने 20 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे।

NSIT
Nsmch

भारत का एकमात्र विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा, जिन्होंने 19 रन बनाए और उन्हें नाथन एलिस ने आउट किया। भारतीय टीम की इस मजबूत शुरुआत के बावजूद, बारिश ने उन्हें बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं दिया