LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

आर-पार के मूड में बांग्लादेश: भारत में नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप, ICC के अल्टीमेटम को ठुकराकर बायकॉट का एलान!

बांग्लादेश ने आईसीसी की चेतावनी को दरकिनार करते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया है। सुरक्षा कारणों और राजनीतिक तनाव का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की है।

आर-पार के मूड में बांग्लादेश: भारत में नहीं खेलेंगे वर्ल्ड क

N4N Desk - बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और वहां की अंतरिम सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। खिलाड़ियों और खेल सलाहकार की अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि जब तक मैचों का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका नहीं किया जाता, तब तक बांग्लादेशी टीम इस मेगा इवेंट में हिस्सा नहीं लेगी। सरकार और बोर्ड दोनों का मानना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ICC की वोटिंग में बांग्लादेश की करारी हार

इस विवाद की जड़ 21 जनवरी को हुई ICC की बैठक है, जिसमें बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर कराने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में बांग्लादेश को करारी शिकस्त मिली। कुल 16 देशों में से 14 ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया, जबकि केवल पाकिस्तान और बांग्लादेश ने ही इसके समर्थन में मतदान किया। इस हार के बावजूद बांग्लादेश अपने रुख पर कायम है और उसने वर्ल्ड कप के बायकॉट का एलान कर दिया है।

सुरक्षा और राजनीतिक तल्खी बनी वजह

बांग्लादेश के इस फैसले के पीछे हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में आई कड़वाहट को मुख्य कारण माना जा रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचारों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा, जिसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा। आईपीएल 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होना और बांग्लादेश द्वारा आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगाना इसी तनाव का हिस्सा है। अब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से मना कर दिया है।

सरकार और खिलाड़ियों का सख्त रुख

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संस्था ने उनके साथ न्याय नहीं किया है। 22 जनवरी को खिलाड़ियों के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम किसी के दबाव में नहीं झुकेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दुनिया को समझना चाहिए कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा, तो उसके नतीजे क्या होंगे।

NSIT
Nsmch

बांग्लादेश का प्रस्तावित शेड्यूल (जो अब संकट में है)

अगर बांग्लादेश खेलता, तो ग्रुप-C में उसके मुकाबले कुछ इस प्रकार थे:

  • 7 फरवरी: vs वेस्टइंडीज (कोलकाता)
  • 9 फरवरी: vs इटली (कोलकाता)
  • 14 फरवरी: vs इंग्लैंड (कोलकाता)
  • 17 फरवरी: vs नेपाल (मुंबई)