LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

South Africa Beat Australia: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद एडन मार्करम का सेलिब्रेशन हुआ वायरल! खुलेआम हजारों दर्शकों के सामने वाइफ को किया किस, फैंस के साथ पी बीयर, देखें तस्वीरें

South Africa Beat Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद ICC ट्रॉफी जीती। एडन मार्करम बने प्लेयर ऑफ द मैच, पत्नी के साथ मैदान में सेलिब्रेशन हुआ वायरल।

South Africa Beat Australia
एडन मार्करम ने किया गजब का सेलिब्रेशन- फोटो : social media

South Africa Beat Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023–25 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी, बल्कि दशकों से चली आ रही उस 'चोकर्स' की छवि को भी तोड़ने वाला पल था, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम अक्सर जुड़ी रही है। 1998 के बाद यह पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने कोई ICC ट्रॉफी जीती है। लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर, दबाव से भरे इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम ने एक नई शुरुआत का संकेत दिया है।

एडन मार्करम का शानदार शतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

हालांकि पहली पारी में शून्य पर आउट हो जाने के बाद एडन मार्करम पर काफी दबाव था, लेकिन चौथी पारी में 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने अपनी काबिलियत का दमदार प्रदर्शन किया।136 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। कप्तान टेंबा बावुमा के साथ 147 रन की साझेदारी की। मुश्किल समय में संयम, तकनीक और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की।उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

पत्नी को किस, फैंस के साथ बीयर पार्टी

मैच जीतने के बाद मैदान पर जश्न का नज़ारा दिल को छू जाने वाला था। एडन मार्करम, अपनी पत्नी निकोल डेनियल मार्करम को गले लगाकर चूमते नजर आए। हजारों दर्शकों के सामने उनका यह इमोशनल पल कैमरों में कैद हो गया, और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

NSIT
Nsmch

फैंस के साथ बीयर पार्टी

मार्करम जीत के बाद सीधे दर्शक दीर्घा में पहुंचे और फैंस के साथ बीयर पीते और जश्न मनाते दिखे। यह दृश्य जीत की खुशी को आम जनता के साथ बांटने की भावना का अद्भुत उदाहरण बना।

कौन हैं निकोल डेनियल मार्करम?

निकोल, पेशे से ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं और Nadora Jewelry नाम की कंपनी चलाती हैं।वे अपने ब्रांड के लिए कभी-कभार मॉडलिंग भी करती हैं।निकोल और एडन की लगभग 10 साल की दोस्ती थी, जिसके बाद जुलाई 2023 में शादी में कर ली। क्रिकेट में भले ही एडन चमकते सितारे हों, लेकिन उनके निजी जीवन में निकोल एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं।