LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

सौरव गांगुली की बायोपिक में ये धासूं एक्टर निभाएगा लीड रोल, भारतीय क्रिकेटरों पर बनी बायोपिक्स की सूची में नया नाम

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव लीड रोल निभाने वाले हैं। जानें फिल्म की संभावित रिलीज डेट और अन्य क्रिकेटरों पर बनी बायोपिक्स के बारे में।

सौरव गांगुली की बायोपिक में ये धासूं एक्टर निभाएगा लीड रोल,
Sourav Ganguly- फोटो : social media

Sourav Ganguly biopic: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित बायोपिक की घोषणा हो चुकी है, और इस बायोपिक में राजकुमार राव लीड रोल निभाने वाले हैं। गांगुली ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म का काम जल्द शुरू होगा।

राजकुमार राव निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार

हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में, सौरव गांगुली ने कहा, "जहां तक मैंने सुना है, राजकुमार राव लीड रोल निभाएंगे, लेकिन तारीखों को लेकर कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिससे फिल्म को पर्दे पर आने में एक साल से ज्यादा समय लग सकता है।" इससे पहले, आयुषमान खुराना, रणबीर कपूर, और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे नाम भी इस भूमिका के लिए सामने आए थे, लेकिन अंततः राजकुमार राव को चुना गया।

Diarch GO

सौरव गांगुली का शानदार क्रिकेट करियर

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने 2002 ICC चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता ट्रॉफी जीती और 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा। गांगुली ने अपने वनडे करियर में 11,363 रन बनाए और वे वनडे इतिहास में नौवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इंटरनेशनल करियर में उनके नाम 18,575 रन दर्ज हैं, जिससे उनकी बल्लेबाजी की उत्कृष्टता का प्रमाण मिलता है।

अन्य भारतीय क्रिकेटरों पर बनी बायोपिक्स

सौरव गांगुली से पहले कई भारतीय क्रिकेटरों पर बायोपिक और डॉक्यूमेंट्री फिल्में बन चुकी हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं:

NSIT
Nsmch

एमएस धोनी - "एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" (सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था)

मोहम्मद अजहरुद्दीन - "अजहर" (इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई)

कपिल देव - "83" (रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई)

मिताली राज - "शाबाश मिठू" (तापसी पन्नू ने मिताली राज का किरदार निभाया)

प्रवीण तांबे - "कौन प्रवीण तांबे?" (श्रेयस तलपड़े ने प्रवीण तांबे का किरदार निभाया)

इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री "सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स" भी रिलीज हो चुकी है।

युवराज सिंह की बायोपिक भी होगी रिलीज

सौरव गांगुली के अलावा, भारतीय क्रिकेट के एक और महान खिलाड़ी युवराज सिंह पर भी बायोपिक बनाने की योजना है। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

सौरव गांगुली की बायोपिक

सौरव गांगुली की बायोपिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। राजकुमार राव की शानदार एक्टिंग और गांगुली की प्रेरणादायक जीवन कहानी के साथ, यह बायोपिक भारतीय सिनेमा में एक और शानदार अध्याय जोड़ने वाली है। भारतीय क्रिकेटरों पर बनी बायोपिक्स की इस सूची में सौरव गांगुली की फिल्म एक नई ऊंचाई छूने की उम्मीद है।