LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap separation: 'जिंदगी हमें कभी-कभी अलग रास्तों पर ले...' पति से अलग होने के बाद साइना नेहवाल ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap separation: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला किया है। जानिए उनकी प्रेम कहानी, शादी, करियर और इस फैसले के पीछे की वजहें।

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap separation
साइना नेहवाल का बड़ा फैसला!- फोटो : social media

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap separation: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने लिया अलग होने का फैसला: एक युगल जोड़ी की नई शुरुआत है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला सार्वजनिक कर दिया है।

साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि जिंदगी हमें कभी-कभी अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी विचार करने के बाद, मैंने और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला किया है। हमने एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और स्वस्थ जीवन को चुनने का फैसला किया है।इस घोषणा के बाद से बैडमिंटन जगत से लेकर उनके फैंस तक में हलचल मच गई है।

Diarch GO

कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी?

दोनों की मुलाकात पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, हैदराबाद में हुई थी।दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला।साइना और पारुपल्ली ने 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी।उस वक्त साइना 28 और पारुपल्ली 31 साल के थे। दोनों की जोड़ी को बैडमिंटन कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह खूब पसंद किया जाता था।

साइना नेहवाल का बैडमिंटन करियर: एक नजर

साइना नेहवाल भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया था।

NSIT
Nsmch

उनके प्रमुख उपलब्धियां:

2005: एशियाई सॅटॅलाइट टूर्नामेंट जीतना (15 वर्ष की उम्र में)

2012: लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल

2010, 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड मेडल

2015: वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग

राजनीति में कदम:

2020 में साइना ने बीजेपी ज्वाइन की थी।

पारुपल्ली कश्यप का करियर: स्वर्ण पदक विजेता और टॉप रैंकिंग

पारुपल्ली कश्यप भी भारत के जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

उनकी प्रमुख उपलब्धियां:

2014: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस सिंगल में स्वर्ण पदक

2013: करियर बेस्ट वर्ल्ड रैंकिंग 6

उनकी मेहनत और खेल में समर्पण ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

अलग होने के फैसले के पीछे की संभावनाएं

हालांकि साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने अपने नोट में स्पष्ट रूप से कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में बदलाव,करियर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन की चुनौती, सार्वजनिक जीवन का दबाव शामिल है। इन कारणों ने शायद इस निर्णय को प्रभावित किया हो।