LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Sports News: इंडियन क्रिकेट टीम में फिर शुरु हुआ नया बवाल, अब इस खिलाड़ी को गौतम गंभीर के फैसले से नाराजगी, आखिरी क्या है पूरा मामला जानिए....

Sports News: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से ही टीम इंडिया में विवादों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर टीम के सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर से नाराज चल रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Gautam Gambhir
Rishabh Pant is angry with Gautam Gambhir decision - फोटो : social media

Sports News:  गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद से विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खिलाड़ियों और गंभीर के बीच टकराव अब आम बात हो गई है। चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया में एक नया विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत हेड कोच गौतम गंभीर के कुछ फैसलों से नाखुश हैं। आइए जानते हैं, आखिर दोनों के बीच मतभेद की वजह क्या है।

पंत और गंभीर के बीच विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत फिलहाल गौतम गंभीर के कुछ फैसलों से असंतुष्ट हैं। दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया का एक सीनियर खिलाड़ी हेड कोच से नाराज है और यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि एक विकेटकीपर-बल्लेबाज है, जो वनडे टीम में पहली पसंद नहीं है। ऐसे में संकेत सीधे ऋषभ पंत की ओर जाते हैं, क्योंकि टीम में केएल राहुल पहले से ही पहली पसंद के विकेटकीपर माने जा रहे हैं। खुद गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद यह स्पष्ट कर दिया था।

Diarch GO

गौतम गंभीर ने क्या कहा था?

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के बाद गौतम गंभीर ने साफ किया कि चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल टीम के प्राथमिक विकेटकीपर होंगे, जबकि ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर तुरंत विचार नहीं किया जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में पंत को खेलने का मौका नहीं मिला, जिससे यह लगभग स्पष्ट हो जाता है कि टीम में असंतोष जताने वाला खिलाड़ी वही हैं।

"हम दो विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ नहीं खेल सकते" – गंभीर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल को पहले दो मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन वह खास प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि, तीसरे मैच में अपने पसंदीदा पांचवें नंबर पर आकर उन्होंने 29 गेंदों पर 40 रन की तेजतर्रार पारी खेली और भारत ने यह मुकाबला 142 रन से जीता। 

NSIT
Nsmch

प्लेइंग इलेवन में फिलहाल पंत को नहीं मिली जगह 

मैच के बाद गौतम गंभीर ने कहा, "राहुल हमारे नंबर एक विकेटकीपर हैं और फिलहाल टीम में उनकी जगह पक्की है। ऋषभ पंत को भी मौका मिलेगा, लेकिन फिलहाल हम दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को एक साथ टीम में शामिल नहीं कर सकते।" इस बयान के बाद साफ है कि ऋषभ पंत को फिलहाल प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए इंतजार करना होगा।