LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

रांची के सरताज कोहली ने लगाई सेंचुरी, तेंदूल्कर का रिकॉर्ड तोड़ा, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा के नाम

रांची के सरताज कोहली ने लगाई  सेंचुरी, तेंदूल्कर का रिकॉर्ड

Ranchi - भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को इतिहास रच दिया। रांची में उन्होंने अपना तीसरा शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह घर में वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। 

वहीं रोहित शर्मा  भी विराट कोहली से पीछे नहीं रहे। रोहित शर्मा ने इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. रोहित अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Diarch GO

 इस मुकाबले से पहले तक रोहित को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीन छक्के लगाने की जरूरत थी. उन्होंने भारतीय पारी के 20वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर छक्का लगाया औरआफरीदी को पछाड़ दिया। आफरीदी ने 398 ओडीआई मैचों में 351 छक्के लगाए थे, उस रिकॉर्ड को रोहित तोड़ चुके हैं. रोहित ने 277 वनडे मैचों में 352 छक्के जड़े हैं

बता दें कि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमानों ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे जायसवाल की पारी जल्द समाप्त हो गई। जिसके बाद मैदान पर कोहली ने रोहित शर्मा के साथ जोड़ी जमा ली। मैच देखने  आए हजारों दर्शकों को मैदान पर अपनी फेवरेट जोड़ी को रन बनाते देखना यादगार बन गया।

NSIT
Nsmch

कोहली और रोहित ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शानदार 136 रन की पार्टनरशिप की. ऐसा 20वीं बार हुआ है, जब दोनों ने वनडे इंटरनेशनल में शतकीय साझेदारी की।