LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Sports News: रोहित-विराट के बाद अब इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्टर कर किया ऐलान...

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब इस क्रिकेटर ने संन्यास ले लिया है।

भारतीय टीम
इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास - फोटो : social media

Sports News:  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विरोट कोहली के बाद अब एक और क्रिकेटर ने संन्यास ले लिया है। अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान किया है।  दरअसल, IPL 2025 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। जहां उसे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस अहम दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित कर दिया है, जिसकी कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। गौरतलब है कि इस दौरे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

इसी बीच भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है। गुजरात और वेस्ट जोन के अनुभवी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय प्रियांक ने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। प्रियांक पांचाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, "बड़े होते हुए हर कोई अपने पिता को देखता है, उन्हें प्रेरणा मानता है। मैं भी इससे अलग नहीं था। मेरे पिता ने मुझे जो ऊर्जा दी, उसने मुझे अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत दी। एक छोटे शहर से उठकर एक दिन भारत की कैप पहनने की ख्वाहिश रखना मेरे लिए संभव हुआ। आज मैं, प्रियांक पांचाल, प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। यह भावनात्मक, समृद्ध और कृतज्ञता से भरा क्षण है।"

प्रभावशाली रहा करियर

प्रियांक ने 127 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.18 की औसत से 8856 रन बनाए, जिसमें 29 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 16 विकेट भी दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 97 लिस्ट ए मैचों में 3672 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। 59 टी20 मुकाबलों में उनके बल्ले से 1522 रन निकले।

टीम इंडिया का हिस्सा रहे, पर नहीं मिला डेब्यू का मौका

प्रियांक को 2021 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। जब रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। हालांकि, उन्हें कभी टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। प्रियांक पांचाल का करियर भले ही अंतरराष्ट्रीय मंच तक नहीं पहुंचा, लेकिन भारतीय घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनका संन्यास घरेलू क्रिकेट को एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

NSIT
Nsmch