LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

MI Defeat SRH IPL 2025: SRH की हार का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा नाम! घर में आकर MI ने चटाई धूल, रोहित शर्मा का दिखा 'हिटमैन' अंदाज, 7 विकेट से जीतने में कामयाब

ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। जानिए मैच की पूरी कहानी।

MI Defeat SRH
MI Defeat SRH- फोटो : SOCIAL MEDIA

MI Defeat SRH IPL 2025:  मुंबई इंडियस की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर अपनी क्लासिक स्विंग गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की शुरुआत बेहद खराब रही। मात्र 35 रन पर टीम अपने पांच शीर्ष बल्लेबाजों को खो चुकी थी।

ट्रेविस हेड (0), अभिषेक शर्मा (8), ईशान किशन (1), नितीश रेड्डी (2), और अनिकेत वर्मा (12) जैसे प्रमुख बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटे। हालांकि इसके बाद हेनरिक क्लासेन और इम्पैक्ट प्लेयर अभिनव मनोहर ने जिम्मेदारी संभाली।

हेनरिक क्लासेन: 44 गेंदों पर 71 रन (9 चौके, 2 छक्के)

अभिनव मनोहर: 37 गेंदों पर 43 रन

इन दोनों के बीच हुई साझेदारी ने टीम को 143/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह स्कोर काफी नहीं था।

 मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी

मुंबई इंडियंस की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर रही, लेकिन रोहित शर्मा ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। पावरप्ले में टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए थे। इसके बाद रोहित ने पारी की कमान संभाली और 46 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेल डाली।8 चौके और 3 छक्के उनके बल्ले से निकले और उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़कर 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 40 रन बनाए और नाबाद लौटे, वहीं विल जैक्स ने भी उपयोगी 22 रन बनाए। मुंबई ने मात्र 15.4 ओवर में ही 144 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।

NSIT
Nsmch

पॉइंट्स टेबल में भारी उछाल, MI तीसरे स्थान पर

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। 9 में से 5 मुकाबले जीतकर अब टीम तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है। साथ ही, इस बड़ी जीत ने नेट रन रेट को भी जबरदस्त बढ़त दी है।