LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

IPL 2025: IPL 2025 का चैंपियन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स? फैंस के बीच फिर जागी उम्मीद, जानिए क्या है वजह

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस में एक बार फिर ट्रॉफी जीतने की उम्मीद जाग गई है। आखिरी इसकी वजह क्या है आइए जानते हैं...

धोनी
चेन्नई बनेगा चैंपियन- फोटो : social Media

IPL 2025:  IPL इंडियन प्रीमियर लीग जारी है। हर बीतते दिन के साथ आईपीएल का रोमांच बढ़ता जा रहा है। लेकिन इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। साथ ही चेन्नई के लिए एक अच्छी खबर भी है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान  ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के सीजन से बाहर हो गए हैं। अब वो सीएसके की कप्तानी नहीं संभालेंगे। हालांकि बुरी खबर के साथ अच्छी खबर ये है कि चेन्नई की कप्तानी अब खुद महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे। आईपीएल 2025 में सीएसके की कमान अब धोनी के हाथ में होगी। 

आईपीएल से बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़

बता दें कि, टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में लगी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टीम की कप्तानी संभालेंगे। इसी पुष्टि खुद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की है। उन्होंने ऋतुराज की चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि, “हमारे पास रिप्लेसमेंट के बहुत कम विकल्प हैं। अभी तक किसी नाम पर फैसला नहीं हुआ है। हालांकि धोनी इस जिम्मेदारी को फिर से संभालने के लिए पूरी तरह तैयार थे। वह जानते थे कि टीम को किस दिशा में आगे ले जाना है।”

धोनी फिर से कप्तान की भूमिका में

धोनी आखिरी बार IPL 2023 में CSK की कप्तानी करते नजर आए थे जब उन्होंने टीम को रिकॉर्ड पांचवीं बार चैम्पियन बनाया था। 2024 सीजन में उन्होंने कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी थी, लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और पांचवें स्थान पर रही थी। अब 2025 में ऋतुराज की गैरमौजूदगी में फैंस एक बार फिर धोनी को कप्तानी करते हुए देख सकेंगे, जिससे चेन्नई के समर्थकों में नई उम्मीद जाग गई है।

कैसे लगी ऋतुराज को चोट?

गायकवाड़ को यह चोट राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में लगी थी। जब तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की एक बाउंसर उनकी दाईं कोहनी पर जा लगी। इसके बावजूद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अगले दो मैच खेले, लेकिन बाद में स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिससे उन्हें सीजन से बाहर होना पड़ा।

NSIT
Nsmch

CSK का स्क्वॉड IPL 2025

चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा स्क्वॉड में कई बड़े नाम शामिल हैं- एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवर्टन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा, नाथन एलिस, शेख राशिद, गुरजपनीत सिंह, वंश बेदी, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, अंशुल कंबोज