LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

M C Mary Kom: तलाक की दहलीज़ पर मैरी कॉम? इस वजह से टूटा 20 साल बाद भरोसे का रिश्ता

M C Mary Kom: बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी और ओलंपियन एमसी मैरीकॉम की निजी जिंदगी में बड़ा मोड़ आ गया है। 20 साल पुराना रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। पति ओनलर से अलग रह रहीं मैरी अब एक नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।

M C Mary Kom: तलाक की दहलीज़ पर मैरी कॉम? इस वजह से टूटा 20

भारतीय बॉक्सिंग की पहचान और ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम इन दिनों अपने खेल प्रदर्शन से ज़्यादा निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि मैरी और उनके पति करुंग ओन्खोलर (ओनलर) के रिश्तों में कड़वाहट आ चुकी है और दोनों अब अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी ने भी तलाक की अर्जी नहीं दी है।

2022 के मणिपुर चुनाव के बाद से रिश्तों में दरार
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह दूरी 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनाव के बाद सामने आई जब ओनलर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। कहा जा रहा है कि चुनावी नुकसान और आर्थिक नुकसान को लेकर दोनों के बीच तकरार बढ़ती गई। नतीजतन, मैरीकॉम अपने चारों बच्चों के साथ फरीदाबाद शिफ्ट हो गईं और ओनलर अब दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं।

फिर से प्यार में पड़ने की अटकलें, नए चेहरे के साथ तस्वीरें वायरल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरीकॉम अब किसी और के साथ रिश्ते में हैं। सूत्रों का कहना है कि वह अपने बिजनेस एसोसिएट हितेश चौधरी के करीब आ चुकी हैं। फरवरी 2025 से वह लगातार हितेश के साथ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। हितेश को उन्होंने ‘मैरीकॉम फाउंडेशन’ का चेयरमैन भी घोषित किया है।

हितेश चौधरी: बिजनेसमैन और क्रिकेटर की छवि वाला चेहरा
हितेश ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को क्रिकेटर और उद्यमी बताया है। कहा जाता है कि वह दिल्ली से रणजी ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं और दिल्ली की KMC यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी मैरीकॉम के साथ लगातार दिख रहे हैं।

NSIT
Nsmch

खूबसूरत प्रेम कहानी, अब अधूरी राह पर
साल 2000 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में मैरीकॉम और ओनलर की पहली मुलाकात हुई थी। ओनलर ने एक बार प्रतियोगिता में मैरी के सामान गुम होने पर मदद की थी, वहीं से उनकी दोस्ती और फिर प्यार शुरू हुआ। 2005 में दोनों ने शादी की और चार बच्चों के माता-पिता बने। ओनलर ने अपने करियर की बलि देकर मैरी के सपनों को उड़ान दी — लेकिन अब वही रिश्ता एक चौराहे पर आ खड़ा हुआ है।

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
इस पूरे मामले पर न तो मैरीकॉम और न ही ओनलर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। लेकिन खेल जगत में इन दोनों के अलगाव की खबरें अब आम चर्चा बन चुकी हैं।