LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

विश्व विजेता कुलदीप यादव बनेंगे दूल्हा: इस तारीख को लेंगे सात फेरे; लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन, जानें कौन है होनेवाली दुल्हन

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी करेंगे। मसूरी में होने वाले इस समारोह के बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन होगा, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

 विश्व विजेता कुलदीप यादव बनेंगे दूल्हा: इस तारीख को लेंगे स

N4N Desk -  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और विश्व विजेता 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव आगामी 14 मार्च 2026 को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। मसूरी के एक खूबसूरत रिजॉर्ट में होने वाले इस विवाह समारोह की रस्में 13 मार्च से ही हल्दी और मेहंदी के साथ शुरू हो जाएंगी। कुलदीप ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ में वंशिका के साथ सगाई की थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल और विश्व कप की तैयारियों के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के बाद ही शादी करने का फैसला लिया था।

17 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बंधन में बंधने के बाद, 17 मार्च को लखनऊ के भव्य सेंट्रम होटल में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के लिए सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण पत्र सौंपा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ बॉलीवुड की हस्तियां और कई जाने-माने राजनेता शिरकत करेंगे।

एलआईसी में काम करती है वंशिका

कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं। इन दोनों की दोस्ती बचपन की है, जो समय के साथ प्यार में बदल गई और अब रिश्ते का रूप लेने जा रही है। सगाई के समय भी टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे और अब उनके विवाह को लेकर खेल जगत के साथ-साथ प्रशंसकों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।

कई क्रिकेटर होंगे शादी में शामिल

कुलदीप के पारिवारिक मित्र और उनके बचपन के कोच कपिल देव पांडेय ने बताया कि विवाह समारोह में न केवल भारतीय बल्कि विदेशी क्रिकेटरों के भी शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा शहर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति और कुलदीप के करीबी दोस्त इस खास पल का हिस्सा बनेंगे। विश्व कप की ट्रॉफी उठाने के बाद अब कुलदीप यादव मसूरी की वादियों में सात जन्मों की कसम खाकर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में एक नई और यादगार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Diarch GO